Krunal Pandya IPL 2023: एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने नीदरलैंड के खिलाफ हाल ही में वनडे मैच में 126 गेंद में 175 रन की धुआंधार पारी खेलकर विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा दिए थे. उनकी तूफानी पारी ने भारतीय फैन्स को भी झूमने पर मजबूर कर दिया था. दरअसल, नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलने के बाद मार्करम आईपीएल खेलने भारत आए. भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि, मार्करम आईपीएल में धमाल मचाएंगे लेकिन ऐसा हो न सका. लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मैच में मार्करम बिना खाता खोले आउट हुए. उन्हें क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने अपनी बेहतरीन गेंद पर ललचा कर बोल्ड कर दिया.
दरअसल, क्रुणाल ने मार्करम को हवाई गेंद फेंकी, ऐसे में बल्लेबाज ने अपने पाले में गेंद को देखकर एक पांव आगे बढ़ाकर ऑफ साइड में ड्राइव मारने की कोशिश की लेकिन गेंद पिच पर टप्पा खाते ही हल्की बाहर निकलती है, जिससे बल्लेबाज लाइन मिस कर जाता है और गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर लग जाती है. मार्क्रम बिना रन बनाए पहली ही गेंद पर आउट हो जाते हैं. एडेन मार्करम का इस सीजन के आईपीएल में यह पहला मैच था. एडेन मार्करम भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) की पिच को समझ पाने में असफल रहे और बोल्ड हो गए. बता दें कि इसी ओवर में मार्क्रम को आउट करने से पहले क्रुणाल ने अनमोलप्रीत को LBW आउट किया था.
मैच में क्रुणाल ने 3 विकेट लिए और साथ ही बैटिंग करते हुए 34 रन बनाए थे. क्रुणाल पंड्या को उनके ऑल राउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मैच में लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी थी, जिसके कारण सनराइजर्स हैदराबाद केवल 121 रन ही बना पाई. वहीं, लखनऊ ने 16 ओवर में ही मैच जीत लिया.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023: 'रफ्तार के सौदागर' उमरान मलिक की आंधी, इतनी तेज रफ्तार से फेंकी गेंद, पलक झपकते ही क्रुणाल पांड्या हो गए आउट
* VIDEO देखें: "यह 40 साल का वेटरन है , या 40 का जवान", लखनऊ प्लेयर ने फ्लाइंग कैच से किया सन्न और...
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi














