Watch: "मैं कोशिश करूंगा और...", महान सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड पर जो. रूट ने कह दी बड़ी बात

Joe Root: इसमें दो राय नहीं कि अगर कोई बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की बेहतर स्थिति में है, तो वह जो. रूट ही हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Joe Root: जो. रूट ने कई अहम बातें कही हैं
नई दिल्ली:

Joe Root's big statement:  श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़कर खुद को दुनिया के दिग्गजों में शुमार करने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो. रूट (Joe Root) के हाथ अब महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए खुजलाने लगे हैं. प्रचंड फॉर्म में चल रहे जो रूट फिलहाल 145 टेस्ट मैचों के बाद 12377 रन बना चुके हैं और सचिन और उनके बीच फिलहाल 3544 रनों की दूरी है. रिकॉर्डवीर रूट ने इंग्लैंड क्रिकेट के साथ बातचीत में टीम को योगदान देने और रिकॉर्डों को पीछा करने पर ध्यान बनाए  रखने को लेकर अपने विचार साझा किए.

रूट ने कहा कि मैं केवल खेलना, कोशिश करते रहना, टीम को योगदान देना और ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता हूं. लेकिन वास्तव में शतक बनाने से बेहतर अहसास कोई दूसरा नहीं है. जब आप शतक जड़ते हो, तो  वास्तव में यह बहुत ही आनंददायक होता है. अगर आप यह कहते हो कि यह मजेदार नहीं था, तो यह झूठ भबोलना होगा. यह एक बड़ी वजह है, जिसके लिए आप खेलना शुरू करते हो और इससे प्यार करते हो. 

Advertisement

रूट ने कहा कि लेकिन यह भी सही है कि टेस्ट मैच जीतने से भी बेहतर कोई दूसरा अहसास नहीं है. इसलिए जब आप ज्यादा योगदान देते हो, तो यह मैच को ज्यादा प्रभावित कर सकता हूं. अच्छी बात यह है कि टीम को योगदान दे सकता है. इसलिए आगे मेरा पूरा ध्यान इसी बात पर होगा. उम्मीद है कि इस मानसिकता के साथ और भी ऐसे दिन आने वाले समय में आएंगे. 

Advertisement

लॉर्ड्स पर हासिल की विशिष्ट उपलब्धि

लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने के साथ ही जो. रूट "क्रिकेट की अयोध्या" कहे जाने वाले इस मैदान पर यह कारनामा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए. और सूची पर नजर दौड़ा लें कि उनसे पहले किसने लॉर्ड्स  पर ऐसा कब-कब किया. 

Advertisement

नाम                       देश                            रन                        बनाम               साल

जॉर्ड हेडली                विंडीज                           106 और 107                    इंग्लैंड                  1939
ग्राह्म गूच                    इंग्लैंड                             333 और 124                   भारत                   1990

Advertisement

माइकल वॉन               इंग्लैंड                           103 और 101*                 विंडीज                    2004

जो. रूट                    इंग्लैंड                            143  और 103*                श्रीलंका                   2024

Featured Video Of The Day
CM Rekha का Holi पर दिल्लीवालों के लिए संदेश, Delhi BJP अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने भी खेली होली