T20 World Cup 2026: 'बल्ला पकड़ना तक नहीं आता', पाकिस्तान के उस्मान तारिक पर जमकर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Angry at Pakistan's Usman Tariq: अब वसीम ने पाकिस्तान के पुछल्ले खिलाड़ी उस्मान तारिक और अबरार अहमद को फटकार लगाई है. अकरम ने माना है कि इन खिलाड़ियों को ठीक से बल्ला पकड़ना नहीं आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Wasim Akram Angry reaction on Pakistan's Usman Tariq

Wasim Akram on Pakistan Team: पाकिस्तान की हार के बाद अबतक पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शांत नहीं है, स्विग ऑफ सुल्तान के नाम से विख्यात वसीम अकरम ने एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फटकार लगाई है. खासकर अब वसीम ने पाकिस्तान के पुछल्ले खिलाड़ी उस्मान तारिक और अबरार अहमद को फटकार लगाई है. अकरम ने माना है कि इन खिलाड़ियों को ठीक से बल्ला पकड़ना नहीं आता है. 

वसीम अकरम ने कहा, "आज कल टी-20 का दौड़ है. हम भारत से हारे हैं और काफी गलती की है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को बल्ला पकड़ने भी नहीं आता है. भारत के खिलाफ मैं मैच देख रहा था तो उस्मान तारिक और अबरार अहमद  को बैटिंग करते हुए देखकर मुझे हंसी आई है. उन्हें तो ठीक से बल्ला पकड़ना नहीं आ रहा था. आड़ा तिरछा  बल्ला पकड़ रहे थे. यह देखकर बुरा लग रहा था. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि ट्रेन का दरवाजा बंद कर रहे थे. वैसी बैटिंग हो रही थी". 

ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के  कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

अकरम ने आगे कहा, "अब टीम में ऐसे गेंदबाज भी चाहिए जो कम से कम बल्ला पकड़ना जानते हैं अब नया दौर है. आपको बैटिंग करनी आनी चाहिए, आपको ये प्रैक्टिस करनी होती है. मैं खुद जब खेलता था तो नेट्स पर बैटिंग का अभ्यास किया करता था". 

इसके अलावा वसीम अकरम ने कहा कि "पाकिस्तान टीम को खुद पर विश्वास करना चाहिए. तभी आप ऐसे टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकते हो. वसीम अकरम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना किसी दबाव के खेले, मैदान पर आपको देखकर लगना चाहिए कि आप मजा कर रहे हैं, मैदान पर 100 फीसदी दे और खुद पर विश्वास करना सीखें."

सुपर 8 में पाकिस्तान का शेड्यूल

  1. शनिवार, 21 फरवरी, पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे  – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  2. मंगलवार, 24 फरवरी, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  3. शनिवार, 28 फरवरी, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे  – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
Featured Video Of The Day
इसी तरह मुफ्त खाना, मुफ्त बिजली देते रहे तो... राज्य सरकारों को Supreme Court ने लगाई फटकार
Topics mentioned in this article