SL vs IRE: मेंडिस, हसरंगा ने बदल दिया श्रीलंका का क्रिकेट इतिहास, शानका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने 6 कीर्तिमान

Sri Lanka Beat Ireland By 20 Runs: वानिंदु हसरंगा (40) श्रीलंका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज था. जिन्होंने 38 विकेट लिए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Wanindu Hasaranga
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में आयरलैंड को 20 रनों से हराया
  • कुसल मेंडिस टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए
  • दसून शानका टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sri Lanka Beat Ireland By 20 Runs: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार (आठ फरवरी) को श्रीलंका और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में खेला गया. जहां श्रीलंकाई टीम 20 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 163  बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 143 रनों पर ही ढेर हो गई. इस तरह उसे इस मुकाबले में 20 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, जो कुछ इस प्रकार है- 

कुसल मेंडिस 

कुसल मेंडिस (2481) श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. मेंडिस से पहले यह बड़ा रिकॉर्ड पथुम निसांका के नाम दर्ज था. जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2461 रन बनाए हैं. मगर अब वह पीछे छूट गए हैं. 

दसून शानका

श्रीलंकाई कप्तान दसून शानका आज के मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए. जिसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 16 बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने जैप्पी बिमेनिमाना को पीछे छोड़ा है. 

मार्क अडायर

मार्क अडायर (09) टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की तरफ से एक फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड हैरी टेक्टर के नाम दर्ज था. जिन्होंने आठ कैच पकड़ा है. 

वानिंदु हसरंगा 

वानिंदु हसरंगा (40) श्रीलंका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज था. जिन्होंने 38 विकेट लिए थे. 

दसून शानका

दसून शानका (14) टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. शानका से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम दर्ज था. जिन्होंने 13 कैच पकड़े थे. 

Advertisement

श्रीलंका और आयरलैंड मैच में बने सबसे ज्यादा रन 

श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए आज के मुकाबले में कुल 306 रन बने, जो कि इन दोनों टीमों का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मैच में सर्वोच्च स्कोर है. 

यह भी पढ़ें- SL vs IRE: मेंडिस के तूफानी बल्लेबाजी के बाद तीक्ष्णा-हसरंगा ने गेंदबाजी में ढाया कहर, श्रीलंका को मिली जीत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Burqa Mayor Controversy: कौन हैं Malegaon की 'बुर्के वाली मेयर' शेख नसरीन? | Asaduddin Owaisi
Topics mentioned in this article