Video: चैंपियन बनने पर विराट कोहली जमकर नाचे, डांस मूव्स देख अनुष्का को नहीं हुआ यकीन, ऐसे किया रिएक्ट

आईपीएल का दूसरी बार खिताब जीतने के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया है. आरसीबी के सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोहली- अनुष्का का डांस वीडियो वायरल

Virat Kohli's Dance Moves Video: आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने इसका जमकर जश्न मनाया है. आरसीबी के खिलाड़ी जीत के बाद होटल में डांस करते हुए नजर आए हैं. वहीं, जीत के जश्न के सेलिब्रेशन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी शामिल हुए. दोनों ने पार्टी में खूब डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी ने आखिरकार अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए 17 साल का इंतजार खत्म किया था. इस बार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आसानी से हराकर अपना दूसरा खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया. 

गुजरात के खिलाफ फाइनल मैच में कोहली ने बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस किया. कोहली ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने शानदार अंदाज में विजयी छतक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी. आरसीबी ने 5 विकेट से इस मैच को जीतने में सफलता हासिल की. कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.  

Advertisement

आरसीबी के गेंदबाजों का कमाल 

फाइनल मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते आरसीबी गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही. गुजरात की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली.  हालांकि, सुंदर को छोड़कर गुजरात टाइटंस के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए.वहीं, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले.

आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जमुई में 2 लड़कियों ने की शादी