Virat Kohli's post-match gesture for Vaibhav Sooryavanshi : आरसीबी के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, वैभव ने 300 के स्ट्राइक के साथ रन बनाए जिसने बेंगलुरु के गेंदबाजों के होश उड़ा कर रख दिया. वैभव ने अपनी तूफानी पारी में 7 छक्के और 8 चौके लगाए. यानी 74 रन वैभव ने सिर्फ चौके और छक्के लगाए. वैभव की इस आतिशि पारी आरसीबी के विराट कोहली के सामने खेली, हालांकि वैभव का कैच विराट कोहली ने ही लिया. वैभव की पारी के दम पर राजस्थान की टीम इस मैच को जीतने में सफल रही .
मैच के बाद वैभव को ऑरेंज कैप, प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किए गए. वैभव इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, ऐसे में उन्हें ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया. वहीं, मैच के बाद वैभव के लिए एक पल उस समय आया जब किंग कोहली ने 15 साल के बल्लेबाज के लिए खास मैसेज लिया, जिसकी तस्वीर राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ दिया, कोहली ने लिखा "डियर वैभव 'वेल डन'. कोहली का 4 शब्द वाला यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के साथ, वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल से आगे निकल गए और ऑरेंज कैप के हकदार बन गए. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के अब चार मैचों में 200 रन हो गए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स और के खिलाफ उनके दोनों अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में बने. डिफेंडिंग चैंपियंस के खिलाफ मैच में, सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रन जोड़े. सूर्यवंशी क्रुणाल पंड्या की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन जुरेल 43 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे और RR को आसानी से जीत दिलाने में मदद की.
इससे पहले, RCB ने कप्तान रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 201/8 का स्कोर बनाया. एक समय RCB 125/7 के स्कोर पर मुश्किल में थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर को 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर भेजा, जिन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर RCB को 200 रनों का आंकड़ा पार करने में मदद की. जिसके बाद राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 18 ओवर में ही 202 रन बनाकर मैच को जीत लिया. वैभव को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.














