Virat Kohli run out video viral: विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी माना जाता है. कोहली का रन आउट होना अपने-आप में एक खबर बन जाती है. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है, जिसे यकीन कर पाना मुश्किल है. दरअसल, टेस्ट में तीसरी बार ही कोहली रन आउट हुए हैं. दूसरे टेस्ट मैच में कोहली ने 121 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अपनी शतकीय पारी को बड़ी पारी में तब्दील कर पाने में नाकाम हो गए. दरअसल, कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अल्जारी जोसेफ के तूफानी थ्रो का शिकार हुए और रन आउट हो गए. जिसने भी इस दृश्य को देखा हैरान रह गया. क्योंकि फुर्तीले कोहली को रन आउट करना आसान नहीं होता है. लेकिन जोसेफ ने गजब अंदाज में थ्रो किया जो सीधे स्टंप पर लगा और विराट की पारी का अंत हो गया.
1677 दिन के बाद विदेशी धरती पर कोहली ने जमाया शतक, वाइफ अनुष्का शर्मा ने ऐसे लुटाया प्यार
हुआ ये कि 99वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली (Kohli) ने लेग साइड में हल्के हाथ से खेलकर रन चुराने की कोशिश की, हालांकि सामने जडेजा (Jadeja) था. एक पल के लिए कोहली को लगा कि रन नहीं होगा लेकिन दूसरे छोर पर जडेजा थे, ऐसे में विराट ने मान लिया कि रन हो जाएगा. जिसके कारण विराट ने दौड़ लगा दी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर थे. फील्डिंग कर रहे अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने जल्दबाजी दिखाई और गेंद उठाकर सीधा थ्रो नॉन स्ट्राइक एंड की ओर मार दी, गेंद सीधे स्टंप पर लगी. सुपरफिट कोहली क्रीज से दूर रह गए और रन आउट हो गए.
टेस्ट करियर में तीसरी बार विराट कोहली रन आउट हुए. वहीं, आउट होने के बाद पवेलियन जाते समय उनके चेहरे पर निराशा के भाव थे. उनके चेहरे के भाव को देखकर समझा जा सकता था कि वो खुद से नाराज हैं. यही नहीं वापस पवेलियन जाते समय कोहली को अपने बल्ले के जमीन पर मारते हुए भी देखा गया. खैर, कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाकर ब्रैडमैन के शतकों की बराबरी कर ली, वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 76वां शतक है. इसके अलावा यह टेस्ट मैच कोहली के इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच है और इस मैच में शतक लगाकर यकीनन कोहली ने विश्व क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया है.
--- ये भी पढ़ें ---
* विराट कोहली ने बनाया WORLD RECORD, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
* विराट तोड़ सकते हैं सचिन के रन और शतकों का रिकॉर्ड, पूर्व ओपनर जाफर ने वजहें भी गिना दी














