Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series Against Afghanistan Due To Hamstring Injury: जल्द ही भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी जानी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो, उससे पहले भारतीय टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है. जिसकी वजह से वह आगामी सीरीज से बाहर हुए हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया, 'हैमस्ट्रिंग की चोट के वजह से वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.'
कोहली का बाहर होना टीम इंडिया के लिए है तगड़ा झटका
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि उनकी उम्दा बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. यहीं नहीं वह फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे थे. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में उन्होंने आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. टीम के लिए उन्होंने 16 मुकाबलों में शिरकत करते हुए 16 पारियों में 56.25 की औसत से सर्वाधिक 675 रन बनाए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले थे.
13 जून से हो रहा है वनडे सीरीज का आगाज
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 13 जून को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें 17 जून को एकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 20 जून को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमें छह जून से 10 जून के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक टेस्ट मैच खेलेगी.
यह भी पढ़ें- कौन हैं आयुषी शेखावत? जो मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में अपनी खूबसूरती से लोगों के बीच छा गईं