रिंकू सिंह के पिता के देहांत की खबर सुन दुखी हुए विराट कोहली, नम आंखों से जाने क्या कुछ कहा

Rinku Singh Father Death News: विराट कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करते हुए रिंकू सिंह के पिता के देहांत पर गहरा दुख जताया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli

Rinku Singh Father Death News: भारतीय टीम के उभरते युवा स्टार रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का देहांत हो गया है. उन्होंने आज (27 फरवरी) ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में अपने जीवन की आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वह लिवर कैंसर जैसे घातक बीमारी से जूझ रहे थे. युवा स्टार के पिता की निधन की जानकारी सामने आने के बाद खेल जगत में निराशा फैल गया है. लोग दुख की इस घड़ी में रिंकू सिंह को ढांढस बंधा रहे हैं. विराट कोहली ने भी इस मुश्किल परिस्थिति में रिंकू सिंह का हिम्मत बढ़ाया है.

विराट कोहली ने रिंकू सिंह को दिया सहारा

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करते हुए लिखा है, 'रिंकू सिंह के पिता के देहांत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. इस कठिन समय में मेरी दिल से संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. मुश्किल परिस्थिति में आशा है आपको उनकी अमर आत्मा से हमेशा शक्ति मिलेगी. ओम शांति.'

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप से पिता को देखने घर पहुंचे थे रिंकू 

मौजूदा समय में रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं. मगर पिता की तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी लेकर हाल चाल लेने घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र भी छोड़ना पड़ा था. जिसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है. 

Advertisement

 बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बयान

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर गए हैं और उनके जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है. हालांकि अब पिता के निधन के बाद वह वर्ल्ड कप के आगामी मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- 'बारामूला एक्सप्रेस' के दीवाने हुए सौरव गांगुली, बीसीसीआई से भारतीय टीम में मौका देने की कर दी मांग

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait | Khamenei | Iran US War | होर्मुज के बंद होने से दुनिया में बड़ा संकट, ग्लोबल ऑयल शॉक!
Topics mentioned in this article