Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

IPL 2026 के ओपनर में विराट कोहली की नाबाद 69 रनों की पारी की बदौलत RCB ने SRH पर छह विकेट से जीत दर्ज की, इस जीत का समापन चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा को 'फ्लाइंग किस' देने के साथ हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Anushka Sharma cheers for Virat Kohli in the stands,

Virat Kohli, Anushka Sharma exchange flying kisses: आईपीएल का पहला मैच, बैंगलोर बनाम हैदराबाद, फुल पैसा वसूल साबित हुआ. विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच छोड़ा, फिर अनिकेत का कैच लपककर उसकी भरपाई की. सातवें ओवर में विराट ने एहसान मलिंगा को स्ट्रेट ड्राइव एक छक्का लगाकर अपना क्लास दिखाया. एहसान मलिंगा के कैच को फ़ुल फेस बैट से खेलते हुए विराट ने सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया और फिर फॉलो थ्रू में बल्ले को सीधा रखकर गेंद को बाउंड्री से बाहर जाता देखते रहे. खालिस क्लास!

आईपीएल में 64वां अर्द्धशतक
विराट ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में 33 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. दसवें ओवर में हर्षल पटेल को ऑनसाइड में लगाया गया सिक्स एक और क्लासिकल शॉट की मिसाल बन गया. पिछले सीज़न विराट ने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाकर 657 रन बनाए थे. विराट के आईपीएल करियर का 64वां अर्द्धशतक रहा. दिलचस्प ये भी है कि विराट ने ये अर्द्धशतक 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पूरा किया. एक आंकड़े के मुताबिक आईपाएल में सीज़न के पहले मैच में ये चौथा मौक़ा है जब कोहली ने हाफ़ सेंचुरी के साथ शुरुआत की है. पिछले दो बार तो वो हाफ़ सेंचुरी लगाकर नॉट आउट भी रहे थे (2016 -75, 2023- 82*, 2025- 59* रन)

हर सीज़न, हर फॉर्मैट में वही अंदाज़ 
ये कहने की बात नहीं है कि विराट तकरीबन दो दशक से विराट कोहली हर फॉर्मैट और हर सीज़न में अपनी अमिट छाप छोड़ते रहे हैं. 268 आईपीएल के मैचों में उन्होंने 133 के स्टारइक रेट से 8700 से ज़्यादा रन बनाये हैं.  37 के विराट बढ़ती उम्र के साथ और ख़तरनाक बनते दिख रहे हैं. विराट ने आईपीएल में 8 शतकीय पारियां खेलीं हैं. विराट को आईपीएल के महत्वपूर्ण ख़िताब के लिए 18 सीज़न का इंतज़ार करना पड़ा. लेकिन उनके और उनकी टीम के कट्टर फ़ैन्स इसी उम्मीद से मैदान पर आते हैं- ये दिल मांगे मोर!

Advertisement

कोहली का फ्लाइंग किस, अनुष्का शर्मा ने दिया जवाब
जब मैच खत्म हुआ तो कोहली ने अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शक दीर्घा में बैठीं अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया.  जिसके बाद वाइफ अनुष्का ने भी फ्लाइंग किस करके इसका जवाब दिया. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. जब कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस किया तो अनुष्का का रिएक्शन था "क्या ड्रामेबाज़ है ये".
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive | एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार, देखें अंदर का नजारा! Noida International Airport
Topics mentioned in this article