IND vs PAK: पाकिस्तान का होगा बुरा हाल, फिर रंग जमाएंगे ये 3 भारतीय स्टार, जीत तो पक्की ही मानो!

कोलंबो में खेले जाने वाले भारत और पाकिस्तान मुकाबले से पहले बात करें हम देश के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 'जीत की गारंटी' साबित हो सकते हैं, तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'ए' का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज (15 फरवरी) भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में काफी चर्चा हुई है. यहीं नहीं मैच को लेकर ग्रीन टीम की तरफ से बहिष्कार की धमकी भी सामने आई थी. मगर मैच से कुछ दिन पहले सभी मुद्दों को बैठकर सुलझा लिया गया और दोनों टीमें मैदान में आमने-सामने होने के लिए अब तैयार हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैचों के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो विपक्षी टीम के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच खेले गए आठ मैचों में से ब्लू टीम को सात, जबकि पाक टीम को एक मैच में जीत नसीब हुई है. 2007 में एक मैच टाई हुआ था. मगर भारतीय टीम ने 'बॉल आउट' नियम के जरिए इस मुकाबले को भी अपने नाम कर लिया था. 

टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं टीम इंडिया ने पिछले साल एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उस दौरान ब्लू टीम ने विपक्षी टीम को फाइनल सहित कुल तीन मुकाबलों में शिकस्त दी थी. यही वजह है कि रविवार यानी कि आज के मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले बात करें हम देश के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 'जीत की गारंटी' साबित हो सकते हैं, तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले आज के मुकाबले में 'मिस्ट्री' स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. करीब तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले तमिलनाडु के इस लेग स्पिनर का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है. अक्टूबर 2024 की शुरुआत से देश के लिए उन्होंने कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 13.52 की औसत से 61 सफलता हाथ लगी है. इस दौरान उन्होंने 7.30 की इकॉनमी रेट से केवल रन खर्च किए हैं. दुनिया भर के अधिकांश शीर्ष बल्लेबाजों को चक्रवर्ती के सामने समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि पाकिस्तान की अनुभवहीन बल्लेबाजी पंक्ति के सामने उन्हें ब्लू टीम का तुरुप का इक्का माना जा रहा है.  

सूर्यकुमार यादव

क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करेंगे. पिछले साल तक रन के लिए जूझ रहे 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव अब पुराने फॉर्म में आ गए हैं. जारी साल में उन्होंने देश के लिए सात टी20 पारियों में 84.50 की औसत और 182.70 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को चार अर्धशतक देखने को मिले हैं. 84 रनों की खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. यहीं नहीं उनकी देखरेख में टीम ने पिछले डेढ़ साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में निडर होकर खेला है, जो टीम की सफलता का मूलमंत्र साबित हुए है.

Advertisement

जसप्रीत बुमराह 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. उस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया था. न्यूयॉर्क में खेले गए उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 119 रनों पर सिमट गई थी. हालांकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को 113-7 रनों पर रोक दिया था. इस दौरान बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे. बुमराह को बड़े मंच पर खेलना पसंद है और वे इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब होंगे. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सात टी20 मुकाबलों में 19.33 की औसत से नौ विकेट चटकाए हैं. 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: बारिश तो नहीं हुई, मगर कोलंबो में इन दो चीजों ने लोगों का जीना किया मुहाल, खिलाड़ियों की अग्नि परीक्षा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump
Topics mentioned in this article