India U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान जब भी मैदान पर होती है तो कुछ न कुछ ब्लंडर करते रहती है. अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ जिसने फैन्स को पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर दिया. हालांकि इसके तुरंत बाद पाकिस्तान को खुशखबरी मिली लेकिन मैदान पर जो हुआ उसे देखकर आपकी हंसीं नहीं रूकेगी. दरअसल, भारत के युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके आउट होने के पीछे जो ड्रामा देखा गया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान किसी भी स्पतर पर खेले, ब्लंडर करने में पीछे नहीं रहेगा.
कैच छूटा और बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी
हुआ ये कि मैच के दौरान पाकिस्तान की मज़ेदार फील्डिंग की वजह से भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक जीवनदान मिला, 7वें ओवर में, सूर्यवंशी ने मोहम्मद सैयाम की गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर हवा में चली गई, बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने गेंद को शॉर्ट मिड-विकेट के पास हवा में ऊंचा मार दिया.पाकिस्तान के हुज़ैफ़ा अहसान गेंद के नीचे आए, लेकिन ऐसा नहीं लगा कि वह कैच पूरा कर पाएंगे. उन्होंने इस लेवल पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिससे सूर्यवंशी को पहला जीवनदान मिला.
फिर रन आउट होते-होते बचे वैभव
इसके बाद अहसान ने समझदारी दिखाते हुए भारतीय बल्लेबाज़ को क्रीज़ से बाहर देखा और रन आउट करने की कोशिश की. विकेटकीपर हमज़ा ज़ारूर गेंद को पकड़ नहीं पाए जिससे वैभव को क्रीज़ में वापस आने का मौका मिल गया.इस कोशिश में ज़ारूर को चोट लग गई, क्योंकि वह स्टंप्स को ज़मीन से हटा नहीं पाए.
लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ
लेकिन इस मजेदार घटना के तुरंत बाद वैभव अगली गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच कर लिए गए. एक ओर जहां एक गेंद पहले पाकिस्तान मातम बना रहा था लेकिन दूसरी ही ओर वैभव के आउट होते ही पाक खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई. वैभव ने 22 गेंद पर 30 रन की पारी खेली, अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और 1 छक्के लगाए. मोहम्मद सैयाम ने वैभव को आउट कर भारत को तगड़ा झटका दिया था.














