Vaibhav Suryavanshi: जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागते हैं सभी युवा खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के नाम वही जुड़ा

Vaibhav Suryavanshi, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, 50th Match: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, 50th Match: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला बीते कल (एक मई) राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. जहां आरआर की टीम को अपने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक और आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर एमआई के खिलाफ वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. मैच के दौरान वह दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. जिसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. वह आईपीएल में शून्य पर आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. 

शाह मुरीद के नाम दर्ज है सबसे कम उम्र में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड 

टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड शाह मुरीद के नाम दर्ज है. वह लाहौर में साल 2012 में टाइगर्स के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में 13 वर्ष और 284 दिन में शून्य पर आउट हो गए थे. जिसके बाद से ये अनचाहा रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है. 

तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः जॉर्ज सेसे और रेमंड कोकर काबिज हैं. जॉर्ज, नाइजीरिया के खिलाफ गए मुकाबले में 14 वर्ष और 313 दिन एवं रेमंड, मोजाम्बिक के खिलाफ 15 वर्ष और 81 दिन की उम्र में बिना खाता खोले आउट हुए थे. 

टी20 में शून्य पर आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 

13 वर्ष और 284 दिन - शाह मुरीद - बनाम टाइगर्स - लाहौर - 2012

14 वर्ष और 35 दिन - वैभव सूर्यवंशी - बनाम मुंबई इंडियंस - जयपुर - 2025

14 वर्ष और 313 दिन - जॉर्ज सेसे - बनाम नाइजीरिया - लागोस - 2021

15 वर्ष और 81 दिन - रेमंड कोकर - बनाम मोजाम्बिक - रवांडा - 2022

यह भी पढ़ें- RR vs MI: रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, ऐसा रिकॉर्ड बनाकर वर्ल्ड क्रिकेट को चौंकाया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article