Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह (Karanbir Singh) को पीछे छोड़ा है. 30 वर्षीय करणबीर ने 33 पारियों में 100 छक्के के जादुई आंकड़े को पूरा किया था, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 29 पारियों में ही छक्कों का शतक पूरा कर लिया है. तीसरे स्थान पर मुहम्मद वसीम का नाम आता है. वसीम ने टी20 फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने का कारनामा 41 पारियों में पूरा किया था. टॉप फाइव में अगले दो नाम मुहम्मद तनवीर और प्रियांश आर्या का आता है. इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से क्रमशः 52-52 पारियों में 100 छक्के आए हैं.
पुरुष T20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप- 5 बल्लेबाज
29 पारी - वैभव सूर्यवंशी
33 पारी - करणबीर सिंह
41 पारी - मुहम्मद वसीम
52 पारी - मुहम्मद तनवीर
52 पारी - प्रियांश आर्या
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाउ उड़ाए कुल तीन छक्के
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए. टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करते दौरान उन्होंने कुल 16 गेंदों का सामना किया. इस बीच 225.00 की स्ट्राइक रेट से वह 36 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन छक्के और तीन चौके देखने को मिले.
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर
वैभव सूर्यवंशी ने खबर लिखे जाने तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 29 पारियों में 40.75 की औसत से 1141 रन निकले हैं. युवा बल्लेबाज के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चार शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं. यहां उनके बल्ले से अबतक 102 छक्के और 91 चौके निकल चुके हैं. 144 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
वहीं बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंन खबर लिखे जाने तक यहां 18 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 18 पारियों में
38.44 की औसत से 692 रन निकले हैं. आईपीएल में वैभव के नाम दो शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: बाउंड्री से आशीष नेहरा का इशारा, सिराज ने चल दी 'सुपर चाल', वैभव सूर्यवंशी का काम हो गया तमाम














