वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती के बीच हुई तीखी नोकझोंक, फिर KKR के दिग्गज ने किया कुछ ऐसा, दंग रह गए लोग

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Varun Chakaravarthy and Vaibhav Sooryavanshi

देश के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का उम्र जरूर कम है. मगर अपने उम्दा खेल के बदौलत खेल की दुनिया में वह लगातार अपना कद ऊंचा करते जा रहे हैं. विपक्षी टीम के गेंदबाज मैदान में उन्हें अब एक बच्चे के तौर पर नहीं देखते हैं, बल्कि एक कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में देखते हैं. टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला आज (19 अप्रैल 2026) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. जहां देश के अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की तरफ से देखने को मिला है. आमतौर पर देखा जाता है कि अनुभवी खिलाड़ी अपने से छोटे खिलाड़ियों के खिलाफ सफलता मिलने के बाद कुछ खास जश्न नहीं मनाते हैं. मगर 15 वर्षीय वैभव को आउट करने के बाद वरुण ने जिस अंदाज में उन्हें पवेलियन जाने का इशारा दिखाया है. वह साफ दर्शाता है कि बड़े खिलाड़ी अब वैभव को बच्चा नहीं समझते हैं, बल्कि उन्हें अपना कड़ा प्रतिद्वंदी मानते हैं. 

वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई नोकझोंक

आरआर की तरफ से जब वैभव सूर्यवंशी आत्मविश्वास से लबरेज होकर बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी दौरान उनके खतरनाक इरादों को भांपते हुए कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने वरुण चक्रवर्ती को आक्रमण छोर पर लगाया. जहां उन्होंने अपने कप्तान को निराश भी नहीं किया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों बीच नोकझोंक भी देखने को मिली. चक्रवर्ती को गेंदबाजी छोर पर देखते ही यवा वैभव ने सीधे उनकी आंखों में देखा और प्रहार करने का विचार बनाया. मगर चक्रवर्ती को अनुभव का साथ मिला. उन्होंने रमनदीप के हाथों कैच आउट करते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. जिसके बाद उन्हें हाथ से इशारा करते हुए मैदान से बाहर जाने का संदेश देते हुए पाया गया. 

46 रन बनाने में कामयाब रहे वैभव

केकेआर के खिलाफ आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी 46 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और दो बेहतरीन छक्के देखने को मिले. जिस दौरान वैभव आउट हुए. उस दौरान केकेआर का स्कोर 8.4 ओवरों में 1-81 रन था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- VIDEO: ईडन गार्डन्स में वैभव सूर्यवंशी नाम का आया तूफान, KKR के खिलाफ लगाए खूब छक्के-चौके

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: चाय की चुस्की, बंगाल की कुर्सी किसकी? Kolkata से NDTV की Ground Report