IPL 2026: 'मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा', दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल ने वैभव सूर्यवंशी को दिया चैलेंज

दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने वैभव सूर्यवंशी के शतक बनाने की संभावना को खारिज कर दिया है और मैच से पहले एक बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
KL Rahul Big Statement on Vaibhav Sooryavanshi 

KL Rahul on Vaibhav Sooryavanshi : केएल राहुल को इस बात का पक्का यकीन है कि आईपीएल 2026 में सेंचुरी बनाने पर वैभव सूर्यवंशी उनके जैसे सेलिब्रेशन की नकल नहीं करेंगे.  दरअसल, हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव ने शकर जमाने के बाद हाथ से हार्ट बनाकर अपना शतक सेलिब्रेट किया था. ऐसे में अब राजस्थान का अगला मुकाबला दिल्ली के साथ है, इस मैच से पहले केएल राहुल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की और माना है कि वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं वह कमाल है. उन्हें देखकर मजा आजा है. 

बता दें कि दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच से पहले केएल राहुल ने ईएसपीएन के साथ बात की जहां उनसे एक सवाल पूछा गया किय क्या आपको लगता है कि वैभव शतक जमाने के बाद आपकी तरह मुँंह में हाथ डालकर जश्न मनाने की कॉपी करेंगे. इस सवाल पर केएल राहुल ने रिएक्ट किया और सीधे तौर पर कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि वह ऐसा करेगा."

बता दें कि पिछले साल, राहुल ने वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सेंचुरी के लिए आठ साल का इंतज़ार खत्म होने के बाद यह इशारा किया था. ऐसे में जब उनसे आईपीएल 2026 के कुछ अजीबोगरीब संभावित हालातों को बिना देखे रैंक करने को कहा गया, तो राहुल ने वैभव के इस सेलिब्रेशन की नकल करने की संभावना को 8 में से 7वें नंबर पर रखा, जिससे उन्हें यह यकीन है कि ऐसा होने की संभावना बहुत कम है. 

नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं, वह जबरदस्त 

केएल राहुल ने इसके अलावा ये भी माना है कि "नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं, वह जबरदस्त है. वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया के क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. 15 साल की उम्र में दो शतक लगाना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. आयुष म्हात्रे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और सीएसके को तेजी से रन बनाने में मदद की है. भारत में जिस तेजी से नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, वह हैरान करने वाली है, खासकर टी20 क्रिकेट में.

Advertisement

उन्होंने कहा, "ये निडर युवा खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल रहे हैं। वे किसी खिलाड़ी की शोहरत या मैच की स्थिति से नहीं डरते. चाहे जसप्रीत बुमराह जैसा विश्व-स्तरीय गेंदबाज हो या पैट कमिंस जैसा अनुभवी खिलाड़ी, वे हर गेंद पर एक ही इरादे से प्रहार करते हैं. उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि यह पहला ओवर है या आखिरी. वे बस गेंद को देखते हैं और उसे बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते हैं. इस तरह की सोच बहुत कम देखने को मिलती है. आज के टी20 क्रिकेट की यही सबसे बड़ी जरूरत है."

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | LPG Cylinder Price Hike: 993 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर! Mic On Hai