वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू में 14 रन की पारी में दो छक्के लगाकर रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Vaibhav Sooryavanshi Debut in IND vs ENG, 2nd T20I: दूसरे टी-20 में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया लेकिन यह मैच ऐतिहासिक रहा. क्योंकि 15 साल के वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू किया .

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi : वैभव के नाम अनोखा संयोग

Vaibhav Sooryavanshi  Debut record: भले ही अपने इंटरनेशनल डेब्यू में वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपने डेब्यू में वैभव ने दो छक्के लगाकर दिखा दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह रुकने वाले नहीं हैं. बता दें कि वैभव अब भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. एक और जहां वैभन भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए तो वहीं, अपने डेब्यू में एक खास अनोखा अनचाहा कमाल कर किया. जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, वैभव 14 रन की पारी खेलने के बाद स्टंप आउट हुए. ऐसा होते ही वैभव के नाम एक अनोखा अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सूर्यवंशी अपने T20I डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.

15 साल के इस खिलाड़ी ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए. दो छक्के लगाने के बाद,  ऑफ-स्पिनर विल जैक्स के खिलाफ़ आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद चूकने के कारण स्टंप आउट हो गए. इसके साथ-साथ वैभव के स्टंप आउट होने में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि, वैभव ने जब अपना आईपीएल डेब्यू किया था तो उस मैच में भी स्टंप आउट हुए थे. वहीं, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में भी स्टंप आउट हुए हैं. 

  • वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में डेब्यू किया और 14 रन बनाए
  • सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया और 15 रन बनाए   

टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्का

इसके साथ-साथ वैभव ने अपने डेब्यू में 14 रन की पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना दिया है. डेब्यू टी20 इंटरनेशनल पारी में वैभव ने दो छक्के लगाए. ऐसा कर वैभव भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सुंयक्त रूप से तीसरे भारतीय बन गए हैं. बता दें कि वैभव ने नेहरा जी की बराबरी कर ली है. नेहरा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पारी में भी दो छक्के लगाए थे.

भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल की डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है. किशन ने अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल पारी में 4 छक्के लगाए थे. दूसरे नंबर पर मुरली विजय हैं जिन्होंने 3 छक्के लगाए थे. राहुल द्रविड़ ने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल पारी में 3 छक्के लगाए थे. तिलक वर्मा ने भी अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल पारी में 3 छक्के लगाने का कमाल किया है. 

Advertisement

इसके साथ-साथ वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने यह कमाल 15 साल 99 दिन की उम्र में किया . 

जैकब बेथेल की 76 रन की पारी ने पलट दी बाजी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए. 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. वैभव 10 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 24 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली, इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया, जबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली.

Advertisement

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Multilevel Parking से कूदकर खुदकुशी! Noida Sector 18 में खौफनाक घटना, महिला की मौके पर मौत
Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
England Vs India 2026
Cricket