Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी T20 में एक छक्के से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूके, 16 गेंद पर 43 रन बनाकर हुए आउट

Vaibhav Sooryavanshi record in IPL: अपनी तूफानी पारी के दौरान वैभव ने टी-20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए. लेकिन एक बड़ा कारनामा करने में सफल रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Sooryavanshi record in IPL: वैभव सूर्यवंशी का तहलका

Vaibhav Sooryavanshi record, PBKS vs RR: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया. वैभव ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर गेंदबाजों के होश उड़ा कर रख दिए. अपनी तूफानी पारी के दौरान वैभव ने टी-20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए. वैभव टी20 में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने से केवल एक छक्का दूर रह गए. वैभव सूर्यवंशी ने अबतक टी20 में 511 गेंद खेली है और कुल 99 छक्के लगाने में सफल रहे हैं. 

किसने लगाए हैं गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के

बता दें कि टी-20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था. 

ऐसा करने वाले आईपीएल में पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में 400 रन बना लिए हैं. वैभव आईपीएल के एक ही सीजन में 230+ के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस सीजन आईपीएल में वैभव ने अबतक 9 मैच की 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 238.10 का रहा है. इस सीजन आईपीएल में वैभव ने 34 चौका और 37 छक्के लगाने में सफल रहे हैं. 

Advertisement

अर्शदीप ने किया आउट

अर्शदीप की फुलटॉस गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश वैभव ने की थी. शॉट खेलने के क्रम में  बल्ला हाथ में घूमा जिसके कारण शॉट अच्छी तरह से नहीं लग पाया. गेंद मिड ऑफ पर खड़े श्रेयस अय्यर के पास गई, अय्यर ने दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपका, अर्शदीप ने पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई. 

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

Advertisement

ये भी पढ़ें- Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP ने उतारे असलहा-बारूद! | West Bengal News | Rahul Kanwal