SRH के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगलेगा आग या रहेगा खामोश? मैच से पहले ही पूर्व कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि आज मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा और आरआर की टीम का पलड़ा भारी रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में आज (27 मई) राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (RCB) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला न्यू चंढीगढ़ में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले देश के पूर्व कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा और एसआरएच के खिलाफ आरआर की टीम का पलड़ा भारी रहेगा. जारी टूर्नामेंट में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. 

श्रीकांत से जब एसआरएच और आरआर में से उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि आरआर के पक्ष में 55-45 का झुकाव है. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में जरूर रन नहीं बनाए हैं. मगर उनमें रन बनाने की आग है. आमतौर पर वह एक मैच में फेल होता है तो अगले मैच में परफॉर्म करता है. अगर वह और जायसवाल शुरुआत में ही लय बना दें तो आरआर के लिए काफी होगा, खासकर जब जुरेल भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. मैच के दौरान आर्चर दो घातक गेंदें डालकर हेड और अभिषेक को आउट कर दें, तो वह पावरप्ले में ही मैच को खत्म कर सकता है.'

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

जारी टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी काफी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठवें पायदान पर काबिज हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने खबर लिखे जाने तक आरआर की तरफ से कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 14 पारियों में 41.64 की औसत से 583 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- WORLD RECORD: रजत पाटीदार ने बरसाए इतने छक्के कि रच दिया इतिहास, बतौर कप्तान यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
Shweta Singh की मौत पर बड़ा खुलासा, पिता ने ससुराल वालों पर क्या कुछ बताया? | Shweta Singh Dowry Case
Topics mentioned in this article