7 चौके, 5 छक्के, 331.58 का स्ट्राइक रेट, IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को जमकर धोया, VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi Hit Fifty In 14 Ball: वैभव सूर्यवंशी ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में 331.58 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाकर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Sooryavanshi
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वैभव सूर्यवंशी ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में 14 गेंदों में फिफ्टी बनाकर खास प्रदर्शन किया
  • उन्होंने 19 गेंदों में 63 रन बनाए जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे
  • इंडियन नेवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट पर 219 रन बनाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vaibhav Sooryavanshi Hit Fifty In 14 Ball: आईपीएल 2026 के आगाज में अभी काफी दिन शेष हैं. मगर देश के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अभी से सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी है. मौजूदा समय में वह डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं. जहां उन्होंने महज 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मैच के दौरान वैभव ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 331.58 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

डीवाई पाटिल ब्लू को मिली जीत 

बात करें मैच के बारे में तो डीवाई पाटिल ब्लू की टीम यह मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन नेवी की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए कुंवर पाठक सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 53 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले. उनके अलावा नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए नितिन तनवर ने 57 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 220 रनों के लक्ष्य को डीवाई पाटिल ब्लू की टीम ने पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 63, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 29 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इस दौरान अर्जुन के बल्ले से सात चौके और दो छक्के देखने को मिले. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- WI vs SA: वेस्टइंडीज को वो दो धुरंधर, जिन्होंने अपने विस्फोट से भारतीयों की बढ़ा दी थी दिल की धड़कने

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump
Topics mentioned in this article