Video: मैच हारे तो टूट गया वैभव सूर्यवंशी का दिल, आंख से छलके आंसू, शुभमन गिल ने लगाया गले से

Vaibhav Sooryavanshi gets Emotional: गुजरात टाइटंस से हारने के बाद 15 साल के वैभव सूर्शवंशी काफी इमोशनल नजर आए और मैदान पर ही उनके आंखों से आंसू निकल आए. वैभव के इस अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav sooryavanshi crying video viral

Vaibhav sooryavanshi crying video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जो कमाल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा. वैभव ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. वैभव ने आईपीएल 2026 में अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स की पूरी ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई. जब भी टीम को वैभव की जरूरत पड़ी, तो इस 15 साल के बल्लेबाज ने अपने दम पर टीम को मुसीबत से बाहर निकाला. क्वालीफायर 2 में भी वैभव ने वही काम किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. भले ही वैभव 96 रन पर आउट हो गए और अपने एक और शतक से चूक गए लेकिन उनकी खेल भावना ने फैन्स का दिल जीत लिया. बता दें कि जब राजस्थान को 7 विकेट से हार मिली तो मैदान पर वैभव पूरी तरह से निराश हो गए. उनके आंख से आंसू छलक आए. जडेजा उनके पास गए और उन्हें गले से लगाकर उनको सांत्वना दी तो वहीं, विरोधी टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद इस 15 साल के चमत्कारिक खिलाड़ी को गले से लगाया. 

Advertisement

वैभव। तुम बहुत ख़ास हो।

इस सीजन आईपीएल में वैभव ने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए हैं और इस समय ऑरेंज कैप उनके नाम है. वैभव की पारी के दम पर ही क्वालीफायर 2 में राजस्थान ने 20 ओवर में 214 रन का स्कोर बनाया. हालांकि शुभमन गिल ने 104 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी लेकिन इस मैच में 15 साल के बल्लेबाज की बल्लेबाजी ने दिल जीतने का काम किया. इस मैच में वैभव ने जिस मैच्योरिटी के साथ बल्लेबाजी की उसने यह साबित कर दिया है कि यह खिलाड़ी विषम परिस्थिति में भी टीम की टीम की नैया पार लगा सकता है.

शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है. इस मैच में शुभमन गिल ने 104 रन बनाए तो वहीं, साई सुदर्शन ने 58 रन की पारी खेली जिसके दम पर गुजरात ने 18.4 ओवर में 219 रन बनाकर मैच को जीत लिया. बता दें कि गुजरात की टीम इससे पहले साल 2022 और 2023 में फाइनल में पहुंची थी. 2022 में गुजरात ने आईपीएल का खिताब जीता था.  

Advertisement

Featured Video Of The Day
Terror Module Busted: बड़े हमले की साजिश नाकाम! ISI | Pakistan | Terrorism | Top News | | NDTV India
Topics mentioned in this article