'बहुत खेला हूं 50 ओवर के मैच' श्रीलंका का घमंड तोड़ने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया रिएक्ट

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने लीग चरण की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ए ने रविवार को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi react on SL A vs IND A Final Match:

Vaibhav Sooryavanshi big Statement on his Knock in Final: श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए को 66 रन से जीत मिली, भारत की जीत में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल किया और 29 गेंद पर 94 रन की पारी खेली, वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि इस मैच में भारत ए ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 का स्कोर बनाया था जिसके बाद श्रीलंका ए टीम 47.1 ओवर में 311 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ भारत ने ट्राई सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. बता दें कि मैच के बाद वैभव ने कहा कि, इस मैच में बल्लेबाजी करने से पहले उनके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था. 

आज प्लान को अच्छी तरह से एग्जीक्यूट कर पाया

वैभव ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लेने के बाद स्पोर्ट्स एंकर से बात करते हुए कहा, "कुछ नहीं, पहले 10 ओवर में जो भी प्लान है उसे मैं बैक करूं. मुझपर कोई दबाव नहीं था, बस ये था कि अच्छी बल्लेबाजी करनीै है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में प्लान को मैदान पर जाकर एग्जीक्यूट नहीं कर पा रहा था लेकिन फिर मैंने अपने कोच से बात की, कोच के साथ खूब प्रैक्टिस किया. आज प्लान को अच्छी तरह से एग्जीक्यूट कर पाया.मैं अपने खेल से काफी खुश हूं." श्रीलंका में खेलने को लेकर वैभव ने कहा, "मुझे यहां काफी सीखने को मिला, मैंने 50 ओवर वाले मैच को पहले खेला है. बचपन से मैं वनडे खेलता आया हूं,  लोगों को यह बात पता नहीं है. मेरे लिए यह सीरीज काफी सीखना वाला रहा."

भारत की शानदार जीत 

बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय खब्बू बल्लेबाज ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने श्रीलंका के कौशल्य वीररत्ने का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. भारत ए ने 9 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद श्रीलंका की पारी को 47.1 ओवर में 311 रन पर समेट दिया। भारत ए के लिए यश ठाकुर (45 रन पर तीन विकेट), विपराज निगम (60 रन पर तीन विकेट) और अनुकूल रॉय (42 रन पर दो विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की. कप्तान तिलक वर्मा (11 रन पर एक विकेट) और अशोक शर्मा (75 रन पर एक विकेट) को भी एक-एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें-  दबाव..हौसला और बदला..फादर्स डे पर वैभव सूर्यवंशी की 94 रन की पारी पिता को सच्चा ट्रिब्यूट

Featured Video Of The Day
GYM में एक्सरसाइज के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक! पुल‍िस जवान की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket
India A
Sri Lanka A