India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है, इस मैच में सबकी नजर पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारीक पर है, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने उस्मान तारिक को 'ट्रंप कार्ड' बताया है. उस्मान अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से इस विश्व कप में काफी चर्चा में हैं. हालांकि तारिक के बॉलिंग स्टाइल की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनके डिलीवरी स्ट्राइड में रुकावट, जिसमें वह गेंद को बहुत ज्यादा देरी से रिलीज करने से पहले अपने लैंडिंग फुट को हवा में रखते हैं. रिकी पोंटिंग ने भी तारीक पर बात की है और उनके एक्शन को गलत बताया है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने
पूर्व क्रिकेटरों ने तारिक के बॉलिंग स्टाइल पर किया रिएक्ट
सौरव गांगुली
सुनील गावस्कर
अश्विन
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर तौसीफ अहमद
"मैंने तारिक के साथ पहले भी काम किया है और मुझे लगता है कि वह बहुत इंटेलिजेंट बॉलर है. उसकी खूबी बैटर को पढ़ने में है. वह हमेशा दो कदम आगे रहता है, जो एक स्पिन बॉलर में एक बड़ी खूबी है."
अबतक उस्मान ने केवल 4 मैच ही खेले हैं. उन्होंने 5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट लिए हैं. उस्मान हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं. ओवरऑल उस्मान ने 42 टी-20 मैच में कुल 70 विकेट लिए हैं जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.79 का रहा है. बता दें कि उस्मान के स्टाइल की तुलना श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा से की जाती है क्योंकि उनका बॉलिंग एक्शन स्लिंग-लाइक रिलीज़ जैसा है.














