IPL इतिहास का सबसे अंडररेडेट खिलाड़ी, जिसने 35 मैच खेलकर 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती

IPL में किस्मत का साथ न मिलने और भारत के लिए न खेलने के बावजूद, वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के एक नियमित खिलाड़ी बने रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Most underrated IPL player

Who is Most underrated IPL player: आईपीएल जीतना एक मुश्किल काम है, लेकिन कई खिलाड़ियों ने इसे एक से ज़्यादा बार जीतने में सफलता हासिल की है. इन खिलाड़ियों में आदित्य तारे भी शामिल हैं. मुंबई का यह खिलाड़ धोनी, हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज़्यादा आईपीएल का खिताब (5) जीतने वाले खिलाड़ी हैं. 

ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

आदित्य तारे IPL के अंडररेटेड खिलाड़ी 

आदित्य तारे ने अपना पहला आईपीएल खिताब 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ जीता था, और 2015 में इस उपलब्धि को दोहराया. 2014 में, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ जेम्स फॉकनर की गेंद पर मैच जिताने वाला छक्का लगाकर MI को खिताब जीतने का मौका दिया था. जिससे टीम प्लेऑफ़ में पहुँच गई थी, लेकिन वे उस मौके का फ़ायदा नहीं उठा पाए.

2016 में, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 12 मिलियन INR (1.2 करोड़ रुपये) में खरीदा था. उस सीज़न में टीम ने अपना पहला IPL खिताब जीता, जबकि तारे ने अपना तीसरा और लगातार दूसरा खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी.  2019 और 2020 के आईपीएल सीज़न में, वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, टीम ने दोनों साल खिताब जीता और इसके साथ ही उनके IPL खिताबों की कुल संख्या 5 हो गई.

Advertisement

कुल मिलाकर, 2009/10 सीज़न से ही लीग का हिस्सा होने के बावजूद, उन्होंने IPL में सिर्फ़ 35 मैच खेले और 124 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए.  इस 'लीग में वह सिर्फ़ एक ही अर्धशतक बना पाए,  59 रन - जो कि उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है. 

IPL में किस्मत का साथ न मिलने और भारत के लिए न खेलने के बावजूद, वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के एक नियमित खिलाड़ी बने रहे.  उन्होंने अब तक 101 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 5,608 रन बनाए और 10 शतक जड़े हैं,  इसके अलावा 92 लिस्ट-A मैचों में 2,619 रन बनाए हैं, और आईपीएल में खेले गए मैचों को मिलाकर कुल 130 T20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 2,630 रन बनाए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Colombia Plane Crash | कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा, 110 सैनिक थे सवार | BREAKING NEWS