रोहित शर्मा का बड़ा WTC रिकॉर्ड ध्वस्त, टेम्बा बावुमा ने ऐतिहासिक शतक जड़कर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान अफ्रीकी कप्तान ने शतक ठोककर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टेम्बा बावुमा के ऐतिहासिक शतक ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा WTC रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शतक लगाकर इतिहास रच दिया. स्कॉट बोलैंड द्वारा दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर देने के बाद, टीम 40/4 के मुश्किल स्कोर पर थी, जहां से बावुमा ने टीम की पारी को संभाला. उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ 52 रन और मार्को जानसेन के साथ 132 रन की महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं, जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आगे बढ़ता रहा. टेस्ट क्रिकेट में बावुमा का यह पांचवां शतक था, जिसकी बदौलत उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास था.

बावुमा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. मैच की शुरुआत के समय उनकी उम्र 36 साल और 154 दिन थी. उन्होंने रोहित शर्मा के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो रोहित ने 2023 में नागपुर में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान 35 साल और 285 दिन की उम्र में बनाया था.

WTC में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान:

  • टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका) - 103*, 36 साल 154 दिन, गेबेरहा, 18 अक्टूबर 2026
  • रोहित शर्मा (भारत) - 120, 35 साल 285 दिन, नागपुर, 9 फरवरी 2023
  • अजिंक्य रहाणे (भारत) - 112, 32 साल 203 दिन, मेलबर्न, 26 दिसंबर 2020
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 155, 32 साल 24 दिन, लॉर्ड्स, 28 जून 2023
  • क्रेग ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज) - 110, 29 साल 364 दिन, पर्थ, 30 नवंबर 2022
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 196, 27 साल 148 दिन, कराची, 12 मार्च 2022

कुल मिलाकर, वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयशिप मैच में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं. यह रिकॉर्ड रोहित के नाम है, जिन्होंने 2024 में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ 36 साल 312 दिन की उम्र में 103 रन बनाए थे. बावुमा टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान भी बन गए हैं. इस तरह वे ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस और फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'किसी को नहीं पता कब बुलावा आ जाए' कमबैक की मांगों के बीच मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स दूसरा दिन: आज भारत ने कितने पदक जीते, किस इवेंट में कैसा रहा प्रदर्शन

Featured Video Of The Day
Greater Noida West में लंबा जाम, दशहरा मेला देखने निकले लोग ट्रैफिक में फंसे

Topics mentioned in this article
Temba Bavuma
Rohit Gurunath Sharma
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं