T20 World Cup 2026, Team India Super-8 Schedule: कोलंबो के आर प्रेसदासा स्टेडियम में भारत ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. टीम इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ है और यह मुकाबला अब डेड-रबर है. हालांकि, सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की नजरें अपनी जीत की लय बरकरार रखने और रखते हुए सुपर-8 में पहुंचने की होगी. वहीं सुपर-8 में टीम इंडिया का जिन टीमों से सामना होगा और भारत कहां और कब मुकाबले खेलेगा इसका शेड्यूल सामने आ गया है.
ऐसा है भारत के सुपर-8 का शेड्यूल
भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप डी में मौजूद साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में 3 जीत के साथ सुपर-8 का टिकट कटाया है. दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में टॉप पर है और उसका आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ है.
इसके बाद टीम इंडिया चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेलेगी. प्री सिडिंग के हिसाब से यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है. लेकिन 26 फरवरी को होने वाले इस मैच के लिए अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई नहीं किया है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा है. अगर ऑस्ट्रेलिया बाहर होता है और उनकी जगह जिम्बाब्वे क्वालीफाई करती है, जिसकी संभावना अधिक है, तो भारत प्री सिडिंग के हिसाब से जिम्बाब्वे से खेलेगा, क्योंकि जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया की जगह क्वालीफाई करेगी.
इसके बाद भारत का सुपर-8 का तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ है. भारत 01 मार्च को वेस्टइंडीज का सामना करेगा. कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला यह मुकाबला भारत का सुपर-8 का आखिरी मैच होगा.
कैसे तय हुआ सुपर-8 का शेड्यूल
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सभी टीमों को सीडिंग दी गई थी. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज ने सीडिंग के हिसाब से क्वालीफाई किया है. अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि टीमें ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर रहती हैं या दूसरे. लेकिन अगर इनमें से कोई टीम क्वालीफाई नहीं कर पाती तो, उनकी जगह दो टीम क्वालीफाई करती, वह सुपर-8 में उस सीडिंग पर पहुंचती.
कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप स्टेज के कम से कम दो मैच जीतने होंगे या फिर ग्रुप में टॉप-2 में रहना होगा. अगर टीम इंडिया ऐसा करने में सफल होती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी का दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है और टीम की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: कहां हुई पाकिस्तान से चूक? हार के बाद मिस्बाह-उल-हक ने सलमान आगा की कप्तानी पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव की कप्तान के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद कही बड़ी बात














