Gautam Gambhir: 'भरोसा था संजू आग उगलेगा' कोच गौतम गंभीर ने बताया क्यों खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक शर्मा और सैमसन पर खेला दांव

Gautam Gambhir Interview on Sanju Samson and Abhishek Sharma: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में संजू की 89-89 रनों की पारियों ने कोच गंभीर के इस भरोसे को सच साबित कर दिखाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gautam Gambhir on Sanju Samson and Abhishek Sharma:

Gautam Gambhir on Sanju Samson and Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के पीछे सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कोच गौतम गंभीर की 'चट्टान' जैसी जिद भी थी. RevSPortz Trailblazers Conclave 4.0 में बात करते हुए हेड कोच गंभीर ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लेकर जो खुलासे किए हैं, उसने क्रिकेट जगत का दिल जीत लिया है. जब संजू सैमसन को लेकर सवाल किया गया तो गंभीर का जवाब बिल्कुल सीधा और बेबाक था.

उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा था कि संजू आग उगलेगा (Gautam Gambhir on Sanju Samson) हमारे मन में इस बात को लेकर कोई शक ही नहीं था कि वह शानदार वापसी करेगा." वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में संजू की 89-89 रनों की पारियों ने गंभीर के इस भरोसे को सच साबित कर दिखाया.

"रन नहीं बन रहे थे, फॉर्म कहीं नहीं गई थी"

वहीं, युवा तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खराब दौर पर गंभीर ने एक गहरी बात कही. उन्होंने अभिषेक का बचाव करते हुए कहा, "वह सिर्फ रन नहीं बना पा रहा था, लेकिन वह कभी 'आउट ऑफ फॉर्म' नहीं था. अभिषेक बिल्कुल सही समय पर फॉर्म में लौटा और टीम के काम आया." गंभीर का मानना है कि एक खिलाड़ी के लिए मानसिक मजबूती और कोच का साथ सबसे जरूरी होता है, जो उन्होंने अभिषेक को भरपूर दिया.

गौतम गंभीर ने स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए प्लेइंग-11 का चयन केवल पिछले मैच के स्कोरकार्ड पर निर्भर नहीं करता. वह खिलाड़ी के 'इम्पैक्ट' और उसकी मैच जिताने की क्षमता को देखते हैं. संजू का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनना और अभिषेक का अहम मौकों पर चमकना, गंभीर की इसी दूरदर्शिता का नतीजा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping