तस्कीन अहमद ने रचा इतिहास, शाकिब अल हसन के साथ अब लिया जाएगा हमेशा नाम

Taskin Ahmed Created History: तस्कीन अहमद ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Taskin Ahmed

Taskin Ahmed Created History: तस्कीन अहमद ने इतिहास रच दिया है. वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और की नहीं, बल्कि बांग्लादेशी दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की बराबरी की है. 37 वर्षीय हसन ने बीपीएल के 2018/19 सीजन में ढाका डायनामाइट्स के लिए शिरकत करते हुए 15 मैचों में 23 विकेट चटकाए थे. 

वहीं आज (26 जनवरी 2025) दरबार राजशाही की तरफ से शिरकत करते हुए जारी सीजन में तस्कीन अहमद के नाम भी 23 विकेट हो गए हैं. अहमद ने बीपीएल 2025 में दरबार राजशाही के लिए कुल 11 मैच खेले हैं. जिस दौरान उन्हें 23 सफलता हाथ लगी है. आगामी मुकाबलों में महज एक विकेट चटकाते ही वह लीग के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे. 

बीपीएल 2025 के 34वें मैच में दरबार राजशाही को मिली जीत 

बीपीएल 2025 में तस्कीन अहमद दरबार राजशाही की तरफ से शिरकत कर रहे हैं. टूर्नामेंट का 34वां मुकाबला दरबार राजशाही और रंगपुर राइडर्स के बीच खेला गया. जहां अहमद ने खास उपलब्धि हासिल की. वहीं उनकी टीम दो रन से बाजी मारने में भी कामयाब रही.

मीरपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरबार राजशाही की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए रंगपुर राइडर्स की पूरी टीम आठ विकेट के नुकसान पर 117 तक ही पहुंच पाई. जिसकी वजह से उसे 20 रनों के नजदीकी अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- अब बोलेगा विराट कोहली का बल्ला, 2014 से 2019 के बीच जिसने संवारा उनका करियर, उसकी शरण में पहुंचे

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'पाताल' में परमाणु मिसाइल? Trump | Putin | Kachehri | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article