T20 World Cup: कब होगी वाशिंगटन सुंदर की वापसी? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस पर दिया अपडेट

Suryakumar Yadav on Washington Sundar: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, लेकिन भारतीय पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Washington Sundar : कब होगी वाशिंगटन सुंदर की वापसी?
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वाशिंगटन सुंदर को पसली की चोट लगी है, वे फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं
  • चयन समिति सुंदर की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और अभी तक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है
  • सूर्यकुमार ने बताया कि सुंदर लगभग ठीक हो चुके हैं और उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav Provide Fitness Update on Washington Sunder: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, लेकिन भारतीय पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है. वाशिंगटन फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.  वाशिंगटन सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हुए थे, उन्हें गेंदबाजी करते समय पसली में चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद, वह बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए और भारत को 4 विकेट से जीत दिलाने में मदद की.

एक रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से और विवरण मिलने का इंतजार कर रही है, लेकिन गुरुवार तक, सुंदर वर्ल्ड कप के लिए टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की योजनाओं का हिस्सा लग रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) और जानकारी देगा, लेकिन गुरुवार तक सुंदर टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा लग रहे हैं. अंतिम फैसला सीओई के ट्रेनर्स और फिजियो की सलाह पर निर्भर करेगा, जिन्हें अभी तक सुंदर के टूर्नामेंट से पहले फिट होने की उम्मीद है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर कहा,"हमने उनसे बात की है. वह लगभग ठीक हो गए हैं. हमें भरोसा है. हम उनके ठीक होने को लेकर आश्वस्त हैं." सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद सुंदर की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ऑलराउंडर ने बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है. सूर्या ने उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वार्म-अप मैच में 240/6 का स्कोर बनाने के बाद 30 रन से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अगला वार्म-अप मैच खेलेगी. टीम इंडिया 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अभिषेक या सैम अयूब नहीं ब्रेट ली ने बताया यह बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में लगाएगा रनों का अंबार

यह भी पढ़ें: 'हमारी फ्लाइट टिकट बुक है...' सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच ना खेलने पर दिया बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | राहुल गांधी पर Manoj Tiwari का तीखा हमला! सुनिए क्या-क्या कहा? | Rahul Gandhi
Topics mentioned in this article