T20 World Cup: 'दुनिया भर में फैंस कर रहे इंतजार' ब्रेट ली ने पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर दिया रिएक्शन

Brett Lee on Pakistan not playing vs India: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने पर कहा है कि दुनिया भर के फैंस को इस मैच का इंतजार है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह मैच होना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Brett Lee: ब्रेट ली ने पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर दिया रिएक्शन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ब्रेट ली ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच होना चाहिए.
  • ब्रेट ली ने राजनीति को खेल से अलग रखने की बात कही और दोनों टीमों के बीच मैच को महत्वपूर्ण बताया है.
  • शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से लिया गया बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Brett Lee reacts to Pakistan not playing against India: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने पर कहा है कि दुनिया भर के फैंस को इस मैच का इंतजार है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह मैच होना चाहिए. पूर्व तेज गेंदबाज ने एक पॉडकास्ट के दौरान यह बातें कहीं हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए. भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच के बहिष्कार को सही फैसला बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि बांग्लादेश के समर्थन के लिये यह 'सोच समझकर' लिया गया फैसला है.

दुबई में एक पॉडकास्ट में ब्रेट ली ने कहा,"मुझे सच में उम्मीद कर रहा हूं कि भारत बनाम पाकिस्तान हो और उन्हें खेलने का मौका मिले. दुनिया भर में अरबों फैंस उस मुकाबले का इंतज़ार कर रहे हैं."

जब भारत और पाकिस्तान में से पसंदीदा टीम चुनने के लिए कहा गया, तो ली ने माना कि यह एक मुश्किल फैसला है. उन्होंने कहा,"भारत और पाकिस्तान में से चुनना अपने पसंदीदा बेटे को चुनने जैसा है — यह बहुत मुश्किल है. दोनों टीमें बेहतरीन हैं. आइए राजनीति को इससे अलग रखें और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें. कागज़ पर भारत ज़्यादा मज़बूत दिखता है, लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि मैच हो. जब भी ये दोनों टीमें खेलती हैं, तो पूरी दुनिया देखती है."

पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने के लिये कहा है. इससे पहले सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को विश्व कप से हटाकर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया.

Advertisement

शरीफ ने सरकार की एक बैठक के बाद कहा,"हमने टी20 विश्व कप पर स्पष्ट रूख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए." उन्होंने कहा,"हमने सोच समझकर यह रूख अपनाया है और हम पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ हैं. मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही फैसला है." जवाब में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने जवाब में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा,"शुक्रिया पाकिस्तान."

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेताया है कि यह 'हाई प्रोफाइल' मैच नहीं खेलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. प्रसारकों, प्रायोजकों और विज्ञापनदाताओं के लिये यह मैच कमाई का सबसे बड़ा जरिया है. पाकिस्तानी टीम बाकी लीग मैच खेलने कोलंबो पहुंच गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कह चुका है कि भारत का सामना अगर नॉकआउट चरण में होता है तो वह सरकार की सलाह पर अमल करेगा.

Advertisement

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा था कि बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला सही नहीं है और सुरक्षा चिंताओं का निवारण किया जाना चाहिये था. आईसीसी ने भारत में विश्व कप मैचों के आयोजन स्थलों का सुरक्षा दौरा करके बांग्लादेश के लिये जोखिम को कम से मध्यम श्रेणी में रखा था. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. भारतीय बोर्ड ने कारण नहीं बताया लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच यह फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें: 'हमारी फ्लाइट टिकट बुक है...' सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच ना खेलने पर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ का आया बयान

Featured Video Of The Day
Crude Oil की कीमत में दिखी उछाल, इतना डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचा | Iran Israel War | BREAKING
Topics mentioned in this article