T20 World Cup: अभिषेक या सैम अयूब नहीं ब्रेट ली ने बताया यह बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में लगाएगा रनों का अंबार

Brett Lee Prediction for T20 World Cup: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी अपनी राय दी है. ब्रेट ली की मानें तो भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड खिताब की प्रमुख दावेदार हैं, जबकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा देगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Brett Lee Prediction for T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रेट ली की भविष्यवाणी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल होगा
  • टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी और भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगा
  • ब्रेट ली ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड को खिताब के प्रमुख दावेदार बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Brett Lee Prediction for T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की  शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इस बार भी टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं. इस टूर्नामेंट में जहां अभिषेक शर्मा, सैम अयूब जैसे बल्लेबाजों होंगे तो जसप्रीत बुमराह, शाहीन और वरुण जैसे गेंदबाज भी होंगे. ऐसे में देखना बहुत दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. भारत डिफेंडिंग चैंपियन है. कई दिग्गजों ने भविष्यवाणी की है कि फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा. इसी कड़ी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी अपनी राय दी है. ब्रेट ली की मानें तो भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड खिताब की प्रमुख दावेदार हैं, जबकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा देगी. 

भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसे घरेलू परिस्थितियों का भी साथ मिलेगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया की कोशिश अपने खिताब का बचाव कर इतिहास रचने की होगी. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें 55 मैच खेलेंगी, और फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने एक पॉडकास्ट में टूर्नामेंट में खिताब के दावेदारों पर भविष्यवाणी करते हुए कहा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड को सबसे आगे बताया. ली ने  न्यूज़ीलैंड को अपना डार्क हॉर्स बताया. उन्होंने भविष्यवाणी की कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भारत को हरा देगा, इसके लिए उन्होंने उनकी बैलेंस, अनुभव और बड़े टूर्नामेंट में जीत की पक्की मानसिकता का हवाला दिया.

वहीं जिन खिलाड़ियों पर नजर होगी, उस पर ब्रेट ली ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को नाम लिया और उन्होंने संभावना जताई है कि वह सबसे अधिक विकेट लेंगे. ब्रेट ली ने कहा,"यह उसकी ज़िंदगी का सबसे अच्छा समय है. उसकी मौजूदा फॉर्म, साथ ही ऐसी पिचें जो उसके स्टाइल के लिए सही रहेंगी, ये सब इस टूर्नामेंट को उसके लिए एकदम सही बनाते हैं. वह बल्लेबाजों को पूरी तरह से चकमा दे सकता है. यह उसका वर्ल्ड कप हो सकता है." 

बल्लेबाजों में, ली ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के रनों का अंबार लगाने का समर्थन किया.  उन्होंने कहा,"मेरे लिए, वह सूर्यकुमार यादव हैं - SKY के लिए सच में कोई लिमिट नहीं है."

ब्रेट ली ने बड़े टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजी के लगातार महत्व पर भी जोर दिया. पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा,"तेज गेंदबाजी अटैक महत्वपूर्ण बने हुए हैं. डेथ ओवरों में स्पिनरों को टारगेट करना अक्सर आसान होता है, क्योंकि बल्लेबाज स्पिन और मीडियम पेस के खिलाफ ज़्यादा क्रिएटिव हो रहे हैं. लेकिन असली पेस हमेशा खतरनाक होती है, चाहे फॉर्मेट कोई भी हो. जसप्रीत बुमराह एक कमाल के खिलाड़ी हैं. वह असाधारण हैं. काश मैंने उनके साथ खेला होता - या वह मेरी टीम में होते - क्योंकि वह इतने अच्छे हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ का आया बयान

यह भी पढ़ें: 'हमारी फ्लाइट टिकट बुक है...' सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच ना खेलने पर दिया बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मोहब्बत की दुकान, 'कब्र' का सामान? | PM Modi | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Topics mentioned in this article