T20 World Cup 2026: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ICC हुई सक्रिय, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक ट्रैवल प्लान पर काम शुरू

ICC, T20 World Cup 2026: शनिवार को अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले किए, तो ICC ने खिलाड़ियों, अधिकारियों की सुरक्षित वापसी के लिए वैकल्पिक प्लान पर तुरंत काम करना शुरू कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026: अमेरिकी हमले के बाद से ही ICC प्लान बी पर काम करने पर जुट गई
X: social media

अमेरिका और इजराइल के शनिवार को ईरान पर  किए गए बड़े हमले का असर T20 World Cup 2026 पर भी पड़ा है.  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमलों के मद्देनजर भारत और श्रीलंका में आयोजित T20 World Cup 2026 से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ान योजनाओं पर काम किया जा रहा है.सात फरवरी को शुरू हुआ 20 टीमों का यह टी20 टूर्नामेंट आठ मार्च को समाप्त होगा. इसमें सह-मेजबान भारत समेत छह टीमें अभी भी खिताबी दौड़ में बनी हुई हैं. आईसीसी प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘इस टूर्नामेंट से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने अपनी यात्रा,लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमों को पहले ही सक्रिय कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि सभी हितधारक कम परेशानी के साथ सुरक्षित रूप से घर लौट सकें.'

'बड़ी संख्या में कर्मी दुबई पर निर्भर'

उन्होंने कहा, ‘हम आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए यात्रा करने वाले प्रशंसकों से भी आग्रह करते हैं कि वे निर्देशों पर बारीकी से नजर रखें और उनका पालन करें तथा आगे की किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें.' आईसीसी ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, मैच अधिकारियों, प्रसारण टीमों और आयोजन कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मी खाड़ी देशों के प्रमुख हवाई अड्डों, विशेष रूप से दुबई पर निर्भर हैं. इस आयोजन में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद अपने गृह देशों की यात्रा के लिए दुबई अहम पड़ाव हैं.

वैकल्पिक मार्गों की पहचान की तलाश

आईसीसी ने इन कारकों को ध्यान में रखते हुए कहा कि उसकी ‘यात्रा और लॉजिस्टिक्स' टीम प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यूरोपीय, दक्षिण एशियाई और दक्षिण-पूर्व एशियाई प्रमुख हवाई अड्डों के माध्यम से कनेक्शन सहित वैकल्पिक मार्गों की पहचान और उन्हें सुरक्षित किया जा सके. आईसीसी ने कहा कि वह इस स्थिति पर नवीनतम जानकारी साझा करता रहेगा और वह टी20 विश्व कप 2026 के सुचारू और सुरक्षित समापन के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें:  IND vs WI, T20 World Cup: वेस्टइंडीज़ में कई खतरनाक खिलाड़ी, इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा बचकर


 

Featured Video Of The Day
Israel Attack On Iran: इजराइल का दावा- ईरान के सेना प्रमुख की मौत | Breaking News | Iran Isarel WAR