T20 World Cup 2026: 'वह बर्बाद हो जाएंगे', गौतम गंभीर पर बरसे पूर्व विश्व विजेता भारतीय दिग्गज, इस हरकत के लिए खूब सुनाया

T20 World CUP 2026: भारतीय टीम अब अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. इस मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल करनी होगी जिससे नेट रन भी भारत का बेहतर हो सके. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Krishnamachari Srikkanth Big Statement Gautam Gambhir

Krishnamachari Srikkanth angry on Gautam Gambhir: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर आलोचनाओं की बौछार हो रही है.  1983 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व दिग्गज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कोच गौतम गंभीर को  ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेने की सलाह दी ही. श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "मुझे नहीं पता कि गौतम गंभीर क्या करते हैं. क्या उन्हें स्ट्रेटेजी नहीं बनानी चाहिए और 11 खिलाड़ियों को तय नहीं करना चाहिए? अगर वह इसी तरह की स्ट्रेटेजी अपनाते रहे तो वह बर्बाद हो जाएंगे."

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "भारत अब ऐसी स्थिति में है जहां उन्हें बाकी सभी मैच देखने होंगे और अच्छे नतीजों की उम्मीद करनी होगी.हार के बाद, गंभीर और सूर्यकुमार यादव बात कर रहे हैं. अक्षर पटेल को ड्रॉप करने जैसा फैसला लेने के बाद आप किस बारे में बात कर रहे हैं? आपके कोच गंभीर हैं और उनके आस-पास कई दूसरे कोच भी हैं. क्या वे सभी आसान फैसले नहीं ले सकते? क्या कोई अक्षर पटेल को हटाएगा? वह उपकप्तान है".

ये भी पढ़ें- T20 World Cup Semifinal Scenario: भारत की हार और वेस्टइंडीज की जीत के बाद वर्ल्ड कप में उथल पुथल, जानें कौन पहुंचेगा समीफाइनल में

ये भी पढ़ें- India's semi-final equation: भारत T20 वर्ल्ड कप में कैसे वापसी कर सकता है? कैसे पहुंचेगा समीफाइनल में, जानें तीन-तरफा टाई का मामला क्या है?

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि जो भी भारतीय टी-20 टीम का उपकप्तान होगा, उसे हटा दिया जाएगा. शुभमन गिल के साथ भी यही हुआ था. इसके बाद, कोई भी टी20 इंटरनेशनल में भारत का उपकप्तान वानहीं बनना चाहेगा, जो उपकप्तान हैं, वे टीम से बाहर होते दिख रहे हैं. "

उन्होंने इस हार को T20I में भारत की सबसे बुरी हारों में से एक बताया, उन्होंने कहा, "यह T20 में  भारतीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे शर्मनाक हारों में से एक है. इस हार को हल्का करने की कोशिश न करें. 2022 सेमीफाइनल के अलावा यह सबसे बुरी हार है. इस वजह से, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच बहुत ज़रूरी हो गया है. अचानक, जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच भी भारत के लिए ज़रूरी हो गया है. मुझे हैरानी है कि भारत किसके लिए प्रार्थना करेगा. लेकिन सबसे पहले, उन्हें अपने लिए प्रार्थना करनी चाहिए."

बता दें कि भारतीय टीम अब अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. इस मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल करनी होगी जिससे नेट रन भी भारत का बेहतर हो सके. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Greater Noida Horror: ग्रेटर नोएडा में शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना, मौत का खौफनाक वीडियो