T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की जीत से बदला समीकरण, यहां से ये 4 टीमें सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे, ये 3 मुकाबले हुए बहुत ही अहम

England vs Sri Lanka: चिर-परिचित पिच पर श्रीलंका की इंग्लैंड के हाथों 51 रन से करारी हार हुई, तो इसने सेमीफाइनल की संभावित टीमों पर भी जोरदार वार करते हुए इस मुकाबले को बहुत ही रोचक बना दिया है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया
X: social media

England vs Sri Lanka, Semi Final: खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में अब सुपर-8 राउंड (Super-8 round) के मैच खेले जा रहे हैं, तो रोमांच और अनिश्चितिता छन-छन कर सामने आ रही है. रविवार को पल्लेकल के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सह-मेजबान श्रीलंका और गत चैंपियन इंग्लैंड (England vs Sri Lanka) के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला. किसी ने भी नहीं सोचा था कि पहली पाली में अंग्रेजों के 9 विकेट पर 146 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 95 रन पर ढेर होकर अपने ही घर में  51 रन से हारने पर मजबूर हो जाएगी. बहरहाल, अंग्रेजों की इस जीत ने यहां से सेमीफाइनल की टीमों की जंग को और रोमांचक बना दिया है. 

फिलहाल ये 4 टीमें सबसे आगे

उम्मीदों के उलट इंग्लैंड से हार के बाद अब श्रीलंका टीम दबाव में आ गई है. इस हार के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के परिणाम से पहले तक टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में एंट्री करने की रेस में सबसे आगे खड़ी हुई हैं. दोनों ही ग्रुपों से 2 शीर्ष टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. 

इन मैचों पर टिका है अब सेमीफाइनल का पूरा गणित

यह तो साफ है कि कौन से चार देश अंतिम चार की दौड़ में सबसे आगे खड़े हैं, लेकिन यहां कुछ मैच ऐसे बाकी बचे हैं, जो रेस में शामिल टीमों की स्थिति को बदल सकते हैं. इन मैचों की तारीख और किसके बीच मुकाबला है, इस बारे में भी जान लें:

23 फरवरी: जिंबाब्वे बनाम वेस्टइंडीज

24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड

इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल की  स्थिति:

पल्लेकल में श्रीलंका की हार के बाद दोनों ग्रुपों की प्वाइंट्स टेबल की ताजा स्थिति पर गौर फरमा लें. ग्रुप ए की स्थिति भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले की है.

यह भी  पढ़ें:  India vs South Africa: 'सूर्या का यह रवैया सही नहीं', मांजरेकर ने आंकड़ों के साथ उठाए सवाल, पूर्व दिग्गज ने हार्दिक और रिंकू को लेकर भी घेरा 

Featured Video Of The Day
Banaras Hindu University में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस | BREAKING NEWS