T20 World Cup: कैसा रहा है बांग्लादेश का अबतक का प्रदर्शन, टेस्ट कप्तान ने विवादों को लेकर कही बड़ी बात

Bangladesh Record in T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब बस सिर्फ़ 27 दिन बचे हैं जब बांग्लादेश को अपना पहला मैच खेलने के लिए वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 7 फ़रवरी को मैदान पर उतरना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bangladesh: टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है बांग्लादेश का प्रदर्शन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश की क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 7 फरवरी को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी
  • बांग्लादेश बोर्ड के एक डायरेक्टर नजमूल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को ‘इंडिया का एजेंट’ कह दिया था
  • बांग्लादेश टेस्ट कप्तान नजमूल हसन शांटो ने विवादों के बावजूद खिलाड़ियों को प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bangladesh Record in T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब बस सिर्फ़ 27 दिन बचे हैं जब बांग्लादेश को अपना पहला मैच खेलने के लिए वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 7 फ़रवरी को मैदान पर उतरना होगा. बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए ये वक्त तैयारी, नेट्स पर पसीना बहाने और अपनी रणनीतियों को दुरुस्त करने का है. जबकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की अंतरिम सरकार के खेल मंत्रालय ने माहौल को वहां पहुंचा दिया है जहां उकी टीम पूरे टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितताओं के दौर से गुज़र रही है.

'विवादों का असर पड़ता है'

बांग्लादेश के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स के सब्र के बांध टूटने लगे हैं. उनके बयानों में उनके दर्द छलकने लगे हैं. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक डायरेक्टर नजमूल इस्लाम के बयान ने घाव पर नमक का काम किया है. 

नजमूल इस्लाम ने अपने एक फ़ेसबुक पोस्ट में पूर्व कप्तान तमीम इक़बाल को ‘इंडिया का एजेंट' कह डाला तो कई क्रिकेटर्स ने इसका पुरज़ोर जवाब दे दिया. अब बांग्लादेश के मौजूदा टेस्ट कप्तान नजमूल हसन शांटो ने भी सामने आकर बयान दिया है. 

टेस्ट कप्तान नजमूल हसन शांटो जो टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, ने कहा, "जिसने भी एक-दो टूर्नामेंट खेला हो, एक खिलाड़ी के तौर पर (मैं कह सकता हूं कि) हमपर इसका असर पड़ता है. लेकिन हम ऐसा दिखाते हैं जैसे हमपर इसका कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि हम प्रोफ़ेशनल क्रिकेटर हैं. ये आसान नहीं होता. बेहतर हो अगर ऐसी चीज़ें नहीं हों. खिलाड़ी के तौर पर हमें इन सब चीज़ों को अलग रखकर प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए.”

Advertisement

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमूल शांटो ने हर वर्ल्ड कप के पहले अपनी टीम के ईर्द-गिर्द विवादों को लेकर भी फ़िक्र ज़ाहिर की. 

पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों को हराया

बांग्लादेश ने अबतक हुए 9 टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 2 बार सुपर 8 तक (2007 और 2024) का सफ़र तय किया है. अबतक हुए टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने 44 मैचों में से 31 गंवाए हैं, लेकिन 12 जीते भी हैं. इस दौरान उन्होंने पूर्व चैंपियन श्रीलंका और वेस्ट इंडीज़ जैसी टीमों को हराया भी है.

टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

Advertisement
  • मैच: 44
  • जीते: 12
  • हारे: 31
  • बेनतीजा: 1

पिछली दफ़ा 2024 में बांग्लादेश की टीम सुपर 8 तक पहुंची थी जब टीम के कप्तान नजमूल हसन शंटो ही थे. बांग्लादेश टीम को बड़े टूर्नामेंट में अक्सर एक ‘जाएंट किलर' टीम की तरह से देखा जाता है. सभी बड़ी टीमें उनसे सावधान ज़रूर रहती हैं. 

क्रिकेटर्स ने दिया तमीम इक़बाल का साथ 

कई पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर और बांग्लादेश के क्रिकेटर्स वेलफ़ेयर असोसिएशन (CWAB) ने बोर्ड के एक डायरेक्यर एम नजमूल इस्लाम के उस बयान की तीखी आलोचना कर उसपर एक्शन की मांग की है जिसमें नजमूल ने पूर्व कप्तान तमीम इक़बाल को ‘इंडिया का एजेंट' कह डाला था.  बांग्लादेश के क्रिकेटर्स वेलफ़ेयर असोसिएशन (CWAB) ने कहा कि उनके इस बयान से ‘स्तब्ध, सदमे में और गुस्से' में हैं. उन्होंने नजमूल इस्लाम से माफ़ी की मांग की है. 

बांग्लादेशी क्रिकेटर तस्कीन अहमद ने कहा, “बांग्लादेश में क्रिकेट ज़िंदगी है....मैं समझता हूं किसी पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर पर इस तरह की टिप्पणी बांग्लादेश क्रिकेट के हक़ में नहीं है. उम्मीद करता हूं कि इससे संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से लेंगे और आगे ज़िम्मेदारीपूर्ण रवैया अख्तियार करेंगे.”

बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक़ ने कहा, “ये किसी तरह स्वीकार करने योग्य नहीं है और असम्मानजनक है.” मोमिनुल ने भी नजमूल इस्लाम से पब्लिक माफ़ीनामे की मांग की है. 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के ग्रुप मैच

  • बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज़ – 7 फ़रवरी- कोलकाता
  • बांग्लादेश बनाम इटली- 9 फ़रवरी- कोलकाता
  • बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड – 14 फ़रवरी- कोलकाता
  • बांग्लादेश बनाम नेपाल- 17 फ़रवरी- मुंबई

बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप-कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज़ हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काज़ी नुरुल हसन सोहन, शाक मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, और शोरिफुल इस्लाम.

यह भी पढ़ें: Video: सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स को दिया खास गिफ्ट, निभाया वर्ल्ड कप का अपना वादा

यह भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Seires: वनडे में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड, देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 'सरेंडर करने वाला है ईरान' पश्चिम एशिया में जंग के बीच Trump का बयान | Breaking
Topics mentioned in this article