टीएमसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया है. प्रस्ताव में सात आधार बताए गए हैं जिनके आधार पर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई है. लोकसभा में 130 सांसदों और राज्यसभा में 63 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए हैं.