T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अपने नाम कर लिया है. इस जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जिन्होंने 106.12 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंद पर 52 रन बनाए. साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए बेन स्टोक्स ने 98 गेंदो में 84 रन बनाकर जीत के हीरो की तरह उभरने वाले बेन स्टोक्स ने एक बार फिर अपनी धाकड़ पारी की बदौलत टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाई है.
SPECIAL STORIES:
"11 गेंदों का हादसा" बन गया पाकिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह, मैच का बड़ा टर्निंग प्वाइंट
टी 20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी है काली पट्टी?
कुछ ऐसे शाहीन ने हेल्स को हिला दिया, 8वीं बार किया कारनामा, देखते रह गए हेल्स, video
बेन स्टोक्स का ऐसा रहा है फाइनल से नाता
इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड की टीम को 138 रनों का लक्ष्य दिया. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 19वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. वहीं, अगर इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने काफी धुआंधार पारी खेली है. जिस वक्त इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी कर रही थी और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए थे, उस वक्त इंग्लैंड दो विकेट के नुकसान के साथ 32 रन पर था. जिसके बाद बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे.
यह भी पढ़ें:
'कुछ ऐसे शाहीन ने हेल्स को हिला दिया, 8वीं बार किया कारनामा, देखते रह गए हेल्स, video
'टी 20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी है काली पट्टी?
VIDEO: क्या शाहीन आफरीदी के साथ हादसे ने पाकिस्तान को हरा दिया, बाकी VIDEO देखने के लिए सब्सक्राइब करें














