IND vs ENG Semifinal Turning Point: भारत ने दूसरा सेमीफाइनल मैच 7 रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली. भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में तूफानी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7विकेट पर 246 रन बना पाने में सफल रही. भारत की जीत में जहां संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 253 का स्कोर खड़ा किया. वहीं, दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों ने दबाव भरे पल में सटीक गेंदबाजी कर इंग्लैंड से मैच छीन लिया. एक समय इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच रहा था लेकिन हार्दिक पंड्या और बुमराह ने 18वें और 19वां ओवर करके मैच को पलटने का काम किया.
18वें ओवर में बुमराह ने 6 रन दिए और 19वें ओवर में हार्दिक ने 9 रन दिए जिसके कारण भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही, आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन की दरकार थी और आखिरकार भारतीय टीम 7 रन से मैच जीतने में सफल रही.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Semi-Final: बुमराह की डॉट बॉल पर उछल पड़ीं साक्षी, धोनी ने कहा- बैठ जाओ, बैठ जाओ!
18वें ओवर से ठीक पहले कप्तान सूर्या हो गए कंफ्यूज, बीच मैच में मांगी गौतम गंभीर से मदद
बता दें कि मैच के दौरान जब 17वां ओवर खत्म होने को था तो कप्तान सूर्या कंफ्यूज थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि 18वां ओवर बुमराह से कराएं या फिर हार्दिक से, सूर्या के पास अक्षर पटेल का भी विकल्प था. जब सूर्या को कुछ समझ नहीं आया तो कप्तान ने डगआउट में बैठे कोच गौतम गंभीर की ओर देखकर यह समझने के लिए इशारा किया कि आखिर 18वां ओवर किस गेंदबाज से कराया जाए. फिर गंभीर ने सूर्या को बुमराह से गेंदबाजी कराने का विकल्प दिया. गंभीर और सूर्या ने इशारे-इशारे में तय कर लिया था कि 18वां ओर कौन करेगा.
इसके बाद हो गया चमत्कार
इसके बाद फिर क्या था, गंभीर की बात सुनकर सूर्या ने 18वां ओवर बुमराह की दी, बुमराह ने चमत्कार किया और केवल 6 रन दिए. इसके बाद 19वां ओवर हार्दिक पंड्या ने की, पंड्या ने भी कोच और कप्तान की उम्मीद को बनाए रखा और केवल 9 रन खर्च किए. जिसके बाद इंग्लैंड के लिए आखिरी ओवर में 30 रन बनाना मुश्किल था. शिवम दुबे ने आखिरी ओवर की गेंदबाजी की और आखिर में भारत 7 रन से मैच जीतने में सफल रहा.














