'अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है', सूर्यकुमार यादव के बयान ने जीत लिया दिल, सैमसन को लेकर जाने क्या कहा

Indian Captain Suryakumar Yadav Statement After Victory: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा बहुत सुखद एहसास है. यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह था. जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Suryakumar Yadav
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेले गए मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की
  • यह मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच था जो रविवार को खेला गया था
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Indian Captain Suryakumar Yadav Statement After Victory: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला रविवार (एक मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में चार गेंद शेष रहते पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'बहुत सुखद एहसास है. यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह था. जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन आज जबरदस्त लय में नजर आए. लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया. इस बीच 194.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 97 रन बनाने में कामयाब रहे. सूर्यकुमार यादव ने उनकी सराहना करते हुए कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा होता है. बस उसके लिए थोड़ा इंतजार करना होता है.'

सूर्या ने कहा, 'जब वह (संजू सैमसन) खेल नहीं रहे थे. तब वह कड़ी मेहनत कर रहे थे. जिसका उन्हें इनाम मिला है. हम जानते थे कि 200 रन के लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है. बल्लेबाजों ने जिस तरह से साझेदारियां की. वह काफी महत्वपूर्ण थी. सेमीफाइनल में पहुंचना सुखद अनुभव है. हम यह स्थान डिजर्व करते हैं.'

भविष्य के बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, 'आगे के बारे में हम ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. कल आराम करेंगे और फिर मुंबई पहुंचने के बाद अगले मैच के बारे में सोचना शुरू करेंगे. जब इस तरह के मैच सामने आते हैं तो आपको निर्भीक होकर खेलना होता है. जब तक दबाव नहीं होता है. तबतक मजा नहीं आता है. हम इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं कि दबाव नहीं होता है, लेकिन मायने यह रखता है कि आप उस दबाव को किस तरह से देखते हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमी फाइनल में भारत का इंग्लैंड और अफ्रीका का न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला, डेट कर लें नोट


 

Featured Video Of The Day
पेटाह टिकवा, Tel Aviv में मिसाइल गिरी! ग्राउंड रिपोर्ट से तबाही का मंजर | Iran Missile Strike Israel
Topics mentioned in this article