T20 World Cup 2026: 'हर हर महादेव', पाकिस्तान पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का पोस्ट हुआ वायरल

Suryakumar Yadav Viral Post on India Win vs Pakistan; T20 World Cup 2026: पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत ने लगातार 3 जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है. टीम इंडिया अब 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav Viral Post on India Win vs Pakistan; T20 World Cup 2026:

Suryakumar Yadav Viral Post on India Win vs Pakistan; T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में मिली इस बड़ी जीत के बाद सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा  “हर हर महादेव.” कप्तान के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में लाखों फैंस ने जीत की बधाई दी है.

ईशान किशन बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच'

इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच' रहे ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 3 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 1 रन पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला और टीम को 88 रन तक पहुंचाया. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. कप्तान सूर्या ने तिलक के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ 33 रन की अहम साझेदारी की.

भारक के खिलाफ 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई. पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) को बुमराह ने आउट किया और 13 रन तक पहुंचते-पहुंचते पाकिस्तान ने 3 विकेट गंवा दिए. पाक की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन (1 छक्का, 6 चौके) बनाए. उन्होंने बाबर आजम (5) के साथ 21 रन और शादाब खान (14) के साथ 39 रन जोड़े, लेकिन 73 रन पर पांचवां विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई. शाहीन अफरीदी ने 23 रन बनाए, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके.

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली.

जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा भारत

इस जीत के साथ भारत ने लगातार 3 जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है. टीम इंडिया अब 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results: रैपर, मेयर के बाद अब PM? कौन हैं नेपाल में Gen-Z के हीरो Balen Shah?