'हार्दिक जरूरत के मुताबिक...', पंड्या नहीं तो किन दो खिलाड़ियों ने मैच को बनाया आसान, कैप्टन ने सूर्या ने बताया

Suryakumar Yadav Statement After The Victory Against Namibia: नामीबिया के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा मैच काफी अच्छा था. बल्लेबाजी करने के लिए पिच आसान नहीं थी. मगर ईशान किशन और संजू सैमसन ने इसे काफी आसान बना दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में 93 रनों से बड़ी जीत हासिल की
  • सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन थी
  • ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav Statement After The Victory Against Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्‍ली में खेला गया. जहां भारतीय टीम 93 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैच काफी अच्छा था. बल्लेबाजी करने के लिए पिच आसान नहीं थी. मगर ईशान किशन और संजू सैमसन ने इसे काफी आसान बना दिया था. बल्ले पर गेंद रुक कर आ रही थी. नामीबियाई गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए. शुरुआती छह सात ओवरों के बाद हमें लग रहा था कि हम 240 के पार जा सकता हैं. मगर क्रिकेट हमेशा संतुलन बना लेती है. फिनिशिंग हमारी शानदार रही. टीम के लिए सबसे सकारात्मक बात यह रही कि बुमराह ने अपने स्पेल के पूरे ओवर डाले. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल एक साथ गेंदबाजी करते हुए अच्छे नजर आते हैं. हार्दिक जरूरत के हिसाब से कहीं भी गेंदबाजी का दारोमदार संभाल लेते हैं. वह टीम के लिए बल्ले से भी योगदान देते हैं. टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच अहम है. शुरुआत में हम थोड़ा असहज दिख रहे थे. मगर अब सही दिशा में चल रहे हैं.'

बल्लेबाजी में ईशान किशन और पंड्या तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बिखेरी चमक 

मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पंड्या का बल्ला खूब चला. किशन ने पारी का आगाज करते हुए 24 गेंद में 254.16 की स्ट्राइक रेट से 61 रनो की सर्वाधिक अर्धशकीय पारी खेली. उनके अलावा पंड्या ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों का योगदान दिया. 

बल्लेबाजी में जहां किशन और पंड्या का बल्ला खूब चला. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या के खाते में दो-दो विकेट आए. अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी. 

भारत को 93 रनों से मिली जीत

परिणाम यह रहा कि भारतीय टीम यह मुकाबला 93 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही. दिल्ली में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवरों में 209/9 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में 116/10 रनों पर ही ढ़ेर हो गई. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अलग-अलग होटलों में रहेंगी दोनों टीमें, टिकट का दाम 2.5 लाख श्रीलंकाई रुपये पहुंचा
 

Featured Video Of The Day
Explained: Why Airplanes Are White? लेकिन Air New Zealand के Black Jets का क्या है गहरा राज़?
Topics mentioned in this article