IND vs PAK: माइंड गेम्स में माहिर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को दिया 24 घंटे का टेंशन

कोलंबो में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्या से पूछा गया कि क्या वह कल टॉस के समय या मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, '24 घंटे इंतजार करें. हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. अच्छा खाना खाएं और अच्छी नींद लें.' 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Suryakumar Yadav
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार ने पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक लगाकर अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पाया है
  • सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेबाक अंदाज में सवालों का जवाब देते हुए माइंड गेम्स की रणनीति अपनाई
  • PCB के चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए जबकि भारत बिना ट्रॉफी के एशिया कप से वापस लौटा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपना खोया फॉर्म वापस पा लिया जो दुनिया की सभी विपक्षी टीमों के लिए ये सरदर्द की बड़ी वजह बनता जा रहा है. करीब दो दर्जन पारियों में ‘आउट ऑफ रन' रहने के बाद कप्तान SKY का फॉर्म में लौटना (पिछली 4 पारियों में 2 अर्द्धशतक 63, 30, 84*, 12 रन) बड़ी बात तो है ही, बतौर कप्तान उनकी मेसेजिंग कई आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसी नज़र आने लगी है. माइंड गेम्स खेलने के मामले में कंगारू टीम का जवाब नहीं रहा है. अब कप्तान सूर्या मैच से पहले प्रेस कान्फ़्रेसं में कुछ उसी अंदाज़ में नज़र आते हैं. बड़ी बात ये है कि वो किसी सवाल को डॉज नहीं करते, बल्कि हंसते हुए जवाब देकर एक संदेश ज़रूर दे देते हैं. 

‘24 घंटे इंतज़ार करें'

एशिया कप के फ़ाइनल के बाद मैदान पर ज़बरदस्त तमाशा तो हुआ ही. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ मोहसिन नक़वी ट्रॉफी लेकर चले गए और एशियाई चैंपियन भारतीय टीम बिना ट्रॉफ़ी के वापस लौटी. फ़ाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने उन्हें तीखे और मर्यादा की सीमा लांघते हुए सवाल करने की कोशिश की. मगर सूर्या मुस्कुरा कर जवाब देते रहे. कभी आपा नहीं खोया. 

कोलंबो में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्या से पूछा गया कि क्या वह कल टॉस के समय या मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, '24 घंटे इंतजार करें. हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. अच्छा खाना खाएं और अच्छी नींद लें.' 

जाहिर तौर पर सूर्या ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट के साथ पाकिस्तानी कप्तान के लिए मैच से पहले एक्स्ट्रा सोचने का टास्क दे दिया. 

‘अभिषेक शर्मा खेलेंगे'

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा को लेकर कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल का मैच खेलेंगे. क्योंकि हम भारत की बेस्ट टीम के ख़िलाफ़ मैच खेलना चाहते हैं.'

कप्तान सूर्या ने फिर जवाबी धमाका किया, 'अगर सलमान आगा चाहते हैं तो अभिषेक खेलेंगे.' कप्तान सूर्या ने प्रेमदासा स्टेडियम के नेट्स पर अभिषेक शर्मा को बैटिंग करते हुए ध्यान से देखा भी. कोलंबो में हुई बारिश की वजह से टीम इंडिया को अपनी प्रैक्टिस वक्त से पहले ख़त्म करनी पड़ी. 

Advertisement

पाकिस्तान को टास्क और टीम का बोझ अपने सर पर

प्रेस में आकर सूर्या के फ़्रंट फुट पर बैटिंग करने के तरीके का टीम को एक फ़ायदा तो ये ज़रूर होगा कि बाक़ी की पूरी टीम अपना पूरा फोकस बैटिंग, बॉलिंग और फ़ील्डिंग पर लगा सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड में (7-1) और अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में (13-3) जो एकतरफ़ा रिकॉर्ड है उसका दबाव पाकिस्तान पर पहले से ही है. 

कप्तानों के लिए मसला अब सिर्फ़ अपनी टीम पर दबाव नहीं बनने देने भर का नहीं. विपक्षी टीम पर दबाव बनाने और फिर उसपर पांचवां गियर लगाकर चढ़ जाने का है. अगर कोलंबो में वर्ल्ड कप के मैच के दौरान टीम इंडिया हाथ आए मौक़ों को भुना पाती है तो उसके दबाव से पाकिस्तान जल्दी ही बैकफुट पर जा सकता है और फिर जीत के नतीजे की उम्मीद करना बेमानी नहीं होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: सैमसन, अर्शदीप, सुदंर का कटेगा पत्ता, ये 11 धुरंधर इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाएंगे जीत!

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results | Balen Shah | नेपाल में बालेन शाह की जीत का PM मोदी से क्या है कनेक्शन? | Kathmandu
Topics mentioned in this article