कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने इसी बीच कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें टी नटराजन ने 3 विकेट निकालकर दिया| जबकि उमरान मलिक ने 2 विकेट अपने नाम किया| वहीँ जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार और मार्को येन्सन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना होगा कि हैदराबाद की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते हैं और क्या लक्ष्य को हासिल करते हुए इंडियन टी20 लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल कर पाते हैं? या फिर कोलकाता के हाथ लगेगी इस सीज़न की चौथी जीत?

हालाँकि उसके बाद नितीश राणा (54) ने एक छोर से रन बनाने का अहम जिम्मा अपने सर पर लिया और समय-समय पर बाउंड्री लगाते रहे इसी बीच राणा ने अपना अर्धशकत भी पूरा किया लेकिन एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में नटराजन का शिकार बन गए| हालाँकि राणा के विकेट के बाद दो विकेट और गिर गई लेकिन अंत तक आंद्रे रसेल (49) नाबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी किया और गेंद को स्टैंड की ओर भेजने लगे जिसके कारण कोलकाता की टीम के स्कोर को 175 रनों तक पहुँच गया|


सही समय पर आई नितीश राणा के द्वारा एक बेहतरीन पारी!! राणा के द्वारा खेली गई तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी के कारण कोलकाता की टीम ने हैदराबाद के सामने 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने आई कोलकाता की टीम ने शुरुआत बेहतर अंदाज़ में एक बार फिर से नहीं कर पाई और पहला झटका अय्यर की सेना को एरोन फिंच (7) के रूप में लगा| जिसके बाद वेंकटेश अय्यर (6) ने भी आज कुछ खास नहीं किया और अपना विकेट गँवा बैठे| हालाँकि कोलकाता की टीम ने बल्लेबाज़ी में एक बदलाव करते हुए सुनील नरेन (6) को ऊपर भेजा लेकिन वो एक बड़ा शॉट खेलने के बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| लेकिन उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (28) ने आकर कुछ अच्छे शॉट लगाए और राणा के साथ मिलकर 39 रनों की साझेदारी किया लेकिन उमरान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए|

19.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आये, जबकि कोलकाता ने बोर्ड पर लगाया 175 रन यानी अब हैदराबाद को जीत के लिए 176 रनों की दरकार| इस गेंद पर फाइन लेग की तरफ खेला और चौका बटोरा था| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: Andre Russell hits Jagadeesha Suchith for a 4! KKR 175/8 (20.0 Ov). CRR: 8.75

19.5 ओवर (6 रन) एक और छक्का! गोल गेंद को टेढ़ा करना चाहते हैं रसेल| इस बार भी गेंद का इंतज़ार किया और जैसे ही उनके पट्टे पर आई बॉल उसे लेग साइड पर मार दिया जहाँ से छह रन मिल गए| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: It's a SIX! Andre Russell hits Jagadeesha Suchith. KKR 171/8 (19.5 Ov). CRR: 8.62

19.4 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| फ्लैट गई ये गेंद लेग साइड पर जहाँ से कड़क सिक्स मिल गया| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: It's a SIX! Andre Russell hits Jagadeesha Suchith. KKR 165/8 (19.4 Ov). CRR: 8.39

19.3 ओवर (0 रन) कड़क शॉट!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इस गेंद को खेला लेकिन रन नहीं लिया| स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते हैं रसेल|

19.2 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका लेकिन चूक गए फील्डर| मिड ऑन की तरफ से इस गेंद को खेला और तेज़ी से रन भाग खड़े हुए थे जहाँ से फील्डर बॉल को पकड़ नहीं पाए|

19.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! जगदीश सुचित ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया यानी अभी भी रसेल ऑफ़ स्ट्राइक रहेंगे| विकेट लाइन की गेंद पर क्रॉस बल्ला चला बैठे अमन, गेंद टर्न होकर अंदर आई और लेग स्टम्प से जा टकराई और बूम| कप्तान केन इस बॉल से काफी खुश होंगे| 158/8  कोलकाता| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: WICKET! Aman Khan b Jagadeesha Suchith 5 (3b, 1x4, 0x6). KKR 158/8 (19.1 Ov). CRR: 8.24

18.6 ओवर (0 रन) ओहोहो!! ये है भुवि की क्लास!! जहाँ फील्डर लगाया वहीँ गेंद गई, परफेक्ट यॉर्कर, बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| वहीँ पर थे फील्डर जिसकी वजह से सिंगल नहीं मिल पाया|

18.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

18.4 ओवर (4 रन) चौका! पहली गेंद पर अमन ने लगाया चार रन!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, गैप मिला और चार रन बटोर लिए| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: Aman Khan hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! KKR 157/7 (18.4 Ov). CRR: 8.41

18.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! कॉट मार्को येन्सन बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| कमिंस का विकेट हासिल करते हुए भुवी| महज़ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद से चकमा दे दिया| सामने की तरफ उठाकर मारा, मिस टाइम हुए, हवा में खिल गई गेंद जहाँ से लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 153/7 कोलकाता| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: WICKET! Pat Cummins c Marco Jansen b Bhuvneshwar Kumar 3 (3b, 0x4, 0x6). KKR 153/7 (18.3 Ov). CRR: 8.27

18.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! यॉर्कर गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक ही रन मिला|

18.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला, गैप था, गेंदबाज़ खुद बॉल को उठाने भागे तब तक बल्लेबाजों ने दूसरा भी चुरा लिया|

17.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, हाफ स्टॉप नटराजन द्वारा, एक ही रन मिल पायेगा|

17.4 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| रसेल ने अब अपने हाथ खोल दिए हैं| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: Andre Russell hits T Natarajan for a 4! KKR 147/6 (17.4 Ov). CRR: 8.32

17.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को हवा में खेला, गैप में गई बॉल, एक रन मिल गया|

पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

17.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| राणा को जाना होगा वापिस| कैच की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर अल्ट्रा एज ने ये साफ़ कर दिया कि किनारा लगा हुआ था इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर रूम बनाकर मारने गए थे, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर तक गई थी गेंद जहाँ से अकेले पूरन ने कैच की अपील की और फिर नकारने के बाद कप्तान को रिव्यु लेने को कहा|

17.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: Nitish Rana hits T Natarajan for a 4! KKR 142/5 (17.1 Ov). CRR: 8.27

16.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की दिशा में| फील्डर ने भागते हुए गेंद पर डाईव लगाई लेकिन चूक गए और चौका मिल गया| 138/5 कोलकाता| तीन ओवर शेष!! हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: Andre Russell hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! KKR 138/5 (17.0 Ov). CRR: 8.12

16.5 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया यॉर्कर!! ये है भुवि की क्लास!! बल्लेबाज़ रसेल ने पूरी तरह से इसे सम्मान दिया| कोई रन नहीं|

16.4 ओवर (6 रन) छक्का! ये गेंद रसेल के स्लॉट में थी तो वो कहाँ चूकने वाले| जैसे ही पाले में देखी गेंद उसपर जमकर प्रहार किया और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार मार दिया छह रनों के लिए| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: It's a SIX! Andre Russell hits Bhuvneshwar Kumar. KKR 134/5 (16.4 Ov). CRR: 8.04

16.3 ओवर (0 रन) अरे वाह भुवी!! कड़क यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने सही समय पर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं|

16.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

16.2 ओवर (4 रन) चौका! बाउंसर गेंद, अपर कट किया और थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर अंदर थे इस वजह से बाउंड्री हासिल हो गई| हैदराबाद vs कोलकाता: Match 25: Andre Russell hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! KKR 127/5 (16.2 Ov). CRR: 7.78

16.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! स्टेप आउट करते हुए देखा बल्लेबाज़ को तो पैर पकड लिया और पैड्स पर मार दी गेंद| गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!!16 ओवर के बाद 122/5 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर नितीश राणा अपना अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं| तो वहीँ आंद्रे रसेल भी मैदान पर मौजूद है| ऐसे में कोलकाता की टीम एक बड़े टोटल की ओर बढ़ने की पूरी कोशिश करती हुई नज़र आएगी... 

15.6 ओवर (0 रन) कमाल का ओवर मलिक द्वारा!! बल्लेबाज़ को पूरी तरह से परेशान करके रख दिया| रसेल को अपनी गति से और लाइन से चकमा देने में कामयाब हुए उमरान| महज़ दो रन इस ओवर से आये| 122/5 कोलकाता|

15.5 ओवर (0 रन) वाओ वाट अ बॉल!! बाउंसर से इस बार रसेल को चारो खाने चित कर दिया| आंद्रे झुके नहीं बल्कि असंतुलित होते हुए क्रीज़ पर गिर गए| कोई रन नहीं|

15.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद, कट लगाने गए रसेल लेकिन गति से बीट हुए| कोई रन नहीं|

15.3 ओवर (0 रन) एक बार फिर से छोर बदलकर आये और बल्लेबाज़ को बीट करा दिया| कोई रन नहीं|

15.2 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट बाउंड्री पर शशांक द्वारा| अपने बाएँ ओर भागते हुए सीमा रेखा के आगे स्लाइड किया और टीम के लिए दो रन बचाए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

मैच रिपोर्ट