T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

Sunil Gavaskar Big Statement on Abhishek Sharma: गावस्कर ने शर्मा को "स्मार्ट क्रिकेट" खेलने और पहले से बनी किसी उम्मीद पर खरा न उतरने की सलाह दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma

Sunil Gavaskar react on Abhishek Sharma: टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में 0 पर आउट हो गए हैं जिसने भारतीय टीम को टेंशन में डाल दिया है. अभिषेक के लगातार आउट होने को लेकर अब पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने रिएक्ट किया है. गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को इस बुरे वक्त से बाहर निकलने का मंत्र दिया है. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अभिषेक को लेकर कहा, "शायद उम्मीदें उस पर थोड़ी ज़्यादा भारी पड़ रही हैं. अगर उसे पहले गेम में अच्छी शुरुआत मिली होती, तो शायद चीज़ें अलग होतीं. लेकिन अब, आप महसूस कर सकते हैं कि बड़ा खिलाड़ी, छक्के मारने वाला, टीम में नंबर 1 बल्लेबाज़ होने की उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही हैं."

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: इन नियमों के तहत खेला जाएगा सुपर-8 राउंड, जानें क्या है स्टॉप क्लॉक नियम, कब होता है इस्तेमाल, कब नहीं

पूर्व कप्तान गावस्कर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उसके पास जितने तरह के शॉट्स हैं, उसे देखते हुए उसे बीच में खुद को थोड़ा और समय देना होगा. अपनी पारी की शुरुआत बाउंड्री या छक्के से करने की नहीं. अगर वह ऐसा कर लेता है, तो ठीक है, लेकिन बड़े शॉट के लिए लाइन के पार खेलने की जरूरत नहीं है. भले ही चार डॉट बॉल हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अगली चार से 8 गेंदों में वह इसकी भरपाई कर सकता है."

गावस्कर ने शर्मा को "स्मार्ट क्रिकेट" खेलने और पहले से बनी किसी उम्मीद पर खरा न उतरने की सलाह दी.

गावस्कर ने कहा, "उसे स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा,  उसे अपने पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करना होगा। उसे शुरुआत करनी होगी.  अगर आप इंडिया के लिए खेल रहे हैं, तो आपको शुरुआत करनी होगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा."

गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "जिस तरह से वह आउट हो रहा है, उसका बहुत अंदाज़ा लगाया जा सकता है. माइंडसेट ऐसा है कि, 'मुझे 200 स्ट्राइक-रेट से हिट करने वाले के तौर पर देखा जा रहा है, मुझे उस पर खरा उतरना है.  आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है. यह बस नैचुरल है,  जब आप कुछ सिंगल लेते हैं, तो आपको पिच का अंदाज़ा हो जाता है. एक बार सेट हो जाने के बाद वह बड़ा स्कोर बनाएगा."

बता दें कि अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में 0 की हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई भारतीय बल्लेबाज 0 पर लगातार तीन बार आउट हुआ है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi में द्वारका के कई स्कूलों में बम की धमकी | BREAKING NEWS | Delhi News
Topics mentioned in this article