Sudip Kumar Gharami: रणजी ट्रॉफी के सुदीप घरामी में बंगाल के सुदीप घरामी ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में 299 रन की पारी खेली, सुदीप घरामी की किस्मत खराब रही और 299 रन पर बोल्ड हो गए. भले ही घरामी तिहरा शतक नहीं बना पाए और एक रन से चूक गए लेकिन उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. घरामी अब फर्स्ट-क्लास मैच में 299 रन पर आउट होने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, ओवरऑल फर्स्ट-क्लास मैच में 299 रन पर आउट होने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं.
सुदीप घरामी 299 पर आउट
- फर्स्ट-क्लास मैच में ठीक 299 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
- -फर्स्ट क्लास इतिहास में 299 रन पर आउट होने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज
सुदीप घरामी ने अपनी 299 रन की पारी में 596 गेंद का सामना किया. जिसमें बल्लेबाज ने 31 चौके और 6 छ्क्के लगाए. घरामी की पारी के दम पर बंगाल ने पहली पारी में 629 रन का स्कोर खड़ा किया.
शानदार फॉर्म में हैं सुदीप
इस सीजन रणजी टॉफी में सुदीप शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रेह हैं. इस सीजन उन्होंने 12 पारियों में 54.25 की औसत से 651 रन किए हैं, जिनमें 2 शतक और 3 फिफ्टी भी शामिल हैं. बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अबतक किसी भी बल्लेबाज ने तिहरा शतक नहीं लगाया है. ऐसे में सुदीप के पास तिहरा शतक लगाने का मौका था लेकिन किस्मत ने दगा दे दिया.














