"विराट और बाबर की तुलना बंद करो, वो बहुत बड़ा जीरो है...." पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कड़े शब्दों में फैंस से कहा है कि विराट और बाबर की तुलना बंद कीजिए, साथ ही बाबर को उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी के लिए लताड़ लगाई है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
बंद करो विराट बाबर की तुलना, वो बहुत बड़ा ज़ीरो है
नई दिल्ली:

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Virat Kohli Babar Azam) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. साथ ही तीनों फॉर्मेट में नए रिकॉर्ड्स बनाने के चलते फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी तुलना आधुनिक समय के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली से भी करते हैं. हालांकि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कड़े शब्दों में फैंस से कहा है कि ये तुलना बंद कीजिए, साथ ही बाबर को उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी के लिए लताड़ लगाई है और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी कप्तानी की जमकर आलोचना की है. 

अपने यू ट्यूब चैनल पर बोलते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी क्रम के किसी भी बल्लेबाज़ की तुलना भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली से नहीं की जा सकती है. कनेरिया की ये टिप्पणी पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए कराची टेस्ट के बीच आई. जहां पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से व्हाइट वॉश कर दिया है.

कनेरिया ने आगे कहा कि लोगों को बाबर की तुलना विराट से करना बंद कर देना चाहिए. विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. पाकिस्तान की टीम में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसकी तुलना विराट से की जा सके. लेकिन जब आप बाबर से बात करेंगे तो पायेंगे कि राजा से बात हो रही हैं और जब परिणाम देखेंगे तो बिल्कुल जीरो है. 

कनेरिया ने टेस्ट सीरीज में बाबर की कप्तानी की आलोचना करते हुए इसे जीरो रेटिंग दी. उन्हें लगता है कि बाबर के पास रेड बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स व कोच ब्रैंडन मैक्कुलम से उन्हें कप्तानी के गुर सीखने चाहिए. इतना ही नहीं कनेरिया ने ये भी कहा कि कप्तान के रूप में बाबर बहुत बड़ा जीरो है. उनके पास बेन स्टोक्स को देखकर कप्तानी सीखने का मौका था. इतना ही नहीं अपने अहंकार को एक तरफ रखकर वे सरफराज़ अहमद से भी चीज़ें पूछ सकते थे कि कप्तानी कैसे करते हैं. बता दें कि कराची टेस्ट में पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी है.

ये बी पढ़ें : 

18 साल के स्पिनर रेहान अहमद ने डेब्यू टेस्ट मैच में ही रच दिया इतिहास, ऐसा कमाल कर बना दिया विश्व रिकॉर्ड

PAK vs ENG: बाबर आजम का एक और धमाका, 'WORLD RECORD' की बराबरी कर मचाया कोहराम

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

Advertisement
Featured Video Of The Day
MP News: मुंबई क्लाइमेट वीक में MP ने दिखाया ग्रीन दम! ₹4.38 लाख करोड़ बजट, किसान-शिक्षा पर फोकस
Topics mentioned in this article