रोहित शर्मा की ‘Mega Blockbuster’ का पूरा स्टार कास्ट आया सामने, क्रिकेट-बॉलीवुड-साउथ फिल्म इंड्रस्टी का दिखेगा ताड़का

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने नई फिल्म में हमें क्रिकेट, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंड्रस्टी तीनों के स्टार नजर आएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर रिलीज किया जाएगा. अब तक मिली जानकारी अनुसार यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म होगी.

विज्ञापन
Read Time: 19 mins
Rohit Sharma Deepika Padukone Rashmika Mandhana
नई दिल्ली:

Rohit Sharma New Film: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान के अलावा अब फिल्मी पर्दे पर भी फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं. फैंस ने रोहित को अब तक कई मजेदार एड्स में देखा है और उनके क्रिकेटिंग स्किल्स का तो हर कोई दिवाना है. भारतीय टीम (Team India) का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद से उन्हें देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं. हालांकि रोहित ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘मेगा बॉल्कबस्टर' (Mega Blockbuster) का पोस्टर शेयर कर सभी को चौंका दिया.

अब तक मिली जानकारी अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर रिलीज किया जाएगा. यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें बहुत से दिलचस्प किरदार होने जा रहे हैं. रोहित के अलावा इसमें पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भी नजर आएंगे.

Advertisement

इसके साथ ही इसमें बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी अहम रोल में नजर आएंगे. जबकि साउथ फिल्म इंड्रस्टी से स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandhana), तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और कार्थी शिवकुमार भी इसका हिस्सा है.

Advertisement

क्रिकेट, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंड्रस्टी का एक साथ तड़का देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जरूर यह फिल्म एक ‘मेगा बॉल्कबस्टर' होगी. हालांकि फैंस से अब इंतजार नहीं हो पा रहा है और वो सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना अनुमान लगा रहे हैं. 

* Virat Kohli Anushka Sharma: कोहली ने शेयर की अनुष्का की सन-किस्ड फोटो, डेविड वॉर्नर के कमेंट से फैंस हुए लाजवाब

रवींद्र जडेजा का नाम लेकर मयंती लैंगर ने लिए संजय मांजरेकर के मजे, पूर्व क्रिकेटर का देखने लायक रिएक्शन-Video 

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump On Iran | Trump झुक गए या रुक गए? Iran पर बयान से खलबली! | War News | Netanyahu
Topics mentioned in this article