SL vs IRE: मेंडिस के तूफानी बल्लेबाजी के बाद तीक्ष्णा-हसरंगा ने गेंदबाजी में ढाया कहर, श्रीलंका को मिली जीत

Sri Lanka vs Ireland, 6th Match ICC Mens T20 World Cup 2025: श्रीलंका ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को आयरलैंड को 20 रन से हराया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Sri Lanka vs Ireland

Sri Lanka vs Ireland, 6th Match ICC Mens T20 World Cup 2025: सह मेजबान श्रीलंका ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को आयरलैंड को 20 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर कामिंदु मेंडिस के 19 गेंद में 44 रन और कुसल मेंडिस के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए छह विकेट पर 163 रन बनाये. जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर आउट हो गई. रोस एडेयर ने 23 गेंद में 34 जबकि हैरी टेक्टर ने 34 गेंद में 40 रन बनाये. श्रीलंका के लिये महीष तीक्षणा ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन और वानिंदु हसरंगा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये. (Scorecard)

आयरलैंड ने चौथे ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग का विकेट गंवा दिया जब स्कोर 24 रन था. रोस एडेयर ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को पावरप्ले के आखिर में एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया. स्टर्लिंग को एक रन के स्कोर पर कुसल मेंडिस ने जीवनदान दिया लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके और महीष तीक्षणा की गेंद पर बोल्ड हो गए. 

श्रीलंका को एडेयर का विकेट मिला जब वानिंदु हसरंगा ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें रवाना किया. हैरी टेक्टर टीम को दस ओवर में दो विकेट पर 72 रन तक ले गए. आखिरी दस ओवर में आयरलैंड को 92 रन चाहिये थे. हसरंगा ने 16वें ओवर में टेक्टर को आउट करके सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इससे पहले श्रीलंका ने खराब शुरूआत के बाद छह विकेट पर 163 रन बनाये. 

विकेटकीपर कुसल ने 43 गेंद में पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये कामिंदु के साथ 67 रन की साझेदारी की. कामिंदु ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये. एक समय पर श्रीलंका का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 86 रन था. श्रीलंका को आयरलैंड के खराब क्षेत्ररक्षण का भी फायदा मिला जिसने कुछ कैच टपकाये.

पहले गेंदबाजी चुनने का आयरलैंड का फैसला सही साबित होता दिखने लगा जब श्रीलंका पहले चार ओवर में 28 रन ही बना सका और कामिल मिशारा (14) का विकेट भी गंवा दिया. मिशारा को एक जीवनदान भी मिला जिसका वह फायदा नहीं उठा सके और मार्क एडेयर की धीमी गेंद पर मिडआफ में कैच दे बैठे. 

सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 23 गेंद में 24 रन बनाये. उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रे को डीप स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया तो ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे. कुसल मेंडिस ने बैरी मैकार्थी को छठे ओवर में तीन चौके लगाकर श्रीलंका को पावरप्ले के बाद एक विकेट पर 50 रन तक पहुंचाया.

Advertisement

इसके बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने बायें हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल को गेंद सौंपी जिन्होंने पहले ओवर में चार ही रन दिये. डॉकरेल ने धीमी गेंद पर निसांका को ललचाया जो कवर में स्टर्लिग को कैच दे बैठे.

इसके बाद उनका अगला शिकार पवन रत्नायके बने जो खराब शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे. श्रीलंका का स्कोर 11वें ओवर में तीन विकेट पर 68 रन था.

Advertisement

डॉकरेल ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये. जेरेथ डेलानी ने दुनिथ वेलालागे को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की मुश्किलें बढा दी. इसके बाद हालांकि कामिंदु और कुसल ने पारी को संभाला.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पवन रत्नानायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेलालागे, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना. 

Advertisement

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस.

Sri Lanka vs Ireland, 6th Match, Group B, ICC Men's T20 World Cup 2026 From R Premadasa Stadium, Colombo 



Featured Video Of The Day
Khamenei की मौत के बाद बमों से हमला.. मिडिल ईस्ट दहला... ईरान का इंतकाम कहां रुकेगा? | Iran Israel War
Topics mentioned in this article