इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इस सीजन से पूरे विश्व क्रिकेट की जुबां पर चढ़ चुके भारत के सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बुधवार को मल्लनपुर में इलिमिनेटर राउंडर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) के खिलाफ मैच शुरू होते ही चंद ओवर के भीतर 'डबल ब्लास्ट' कर दिया. इसी के एक हिस्से के तहत वैभव सूर्यवंशी मेगा टूर्नामेंट के इतिहास के 19 साल में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. पहले इस रिकॉर्ड पर विंडीज के मिस्टर 'यूनिवर्स बॉस' कहे जाने वाले क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड पर पानी फेर दिया. कुल मिलाकर आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने पारी में 12 छक्के लगाए. और इसी के साथ ही उनका एक सीजन में छक्के जड़ने का मीटर 65 पर पहुंच गया है.
कमिंस को करारा जवाब, कमिंस रखेंगे हमेशा याद!
मैच से पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि उनके पास सूर्यवंशी के खिलाफ इलिमिनेटर मैच में कई प्लान हैं. उन्होंने प्लान ए, बी और सी की चर्चा की थी. और वैभव ने मानो पहले ही ओवर की आखिरी गेंद को लांग-ऑफ के ऊपर से ही छक्का जड़कर मानो जवाब देने की शुरुआत कर दी, लेकिन तीसरे ओवर में ही वैभव के बल्ले से कमिंस के खिलाफ ऐसी सुनामी फूटी कि करोड़ों फैंस हैरान रन गए. पारी के सिर्फ तीसरे ही ओवर में वैभव ने एक चौका और लगातार तीन छक्के जड़ते हुए ओवर से 25 रन बटोर लिए.
दूसरा बड़ा धमाका: बने सबसे युवा बल्लेबाज
वहीं, दूसरे धमाके से पहले वैभव ने कमिंस के फेंके तीसरे ही ओवर में तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, तो इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर था. पंत ने साल 2018 में एक सीजन में 600 रन बनाकर सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.
कौन तोडे़ेगा इन मेगा रिकॉर्डों को?
इसमें दो राय नहीं कि जो दो बड़े ब्लास्ट वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को मल्लनपुर में कर डाले, उसे मिटाना किसी के लिए भी चमत्कार से कम नहीं होगा. वैभव के 600 रन से आगे निकलने के लिए किसी को भी यह कारनामा अब कम से कम 15 साल और 60 दिन की उम्र में करना होगा. और यह बात है, जो जब भी होगी, तो किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं होगी. और कुछ यही बात एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के संदर्भ में उम्र ही नहीं, बल्कि किसी भी उम्र में भी अगर कोई बल्लेबाज कर ले, तो यह बड़ी बात होगी. कुल मिलाकर, वैभव ने बुधवार को हैदराबाद के बॉलरों के खिलाफ जो कुछ भी आंकड़ों के रूप में किया, वह अपने आप में सूर्यवंशी की उम्र को देखते हुए किसी चमत्कार से कम नहीं ही है!
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से घबराए यशस्वी जायसवाल! सहवाग-चोपड़ा का जिक्र कर अश्विन ने कही बड़ी बात














