SRH vs RCB, Virat Kohli Fumes After RCB Batting Slip: हैदराबाद में हुआ आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ. दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकीं थी. हालांकि, टॉप-2 में कौन फिनिश करेगा, इसका फैसला इस मैच से होना था. ऐसे में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 255 का स्कोर टांग दिया. लेकिन बेंगलुरु को आगे निकलने के लिए सिर्फ 166 रन ही बनाने थे. तो बेंगलुरु के लिए यह मुश्किल नहीं था. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी थी. दोनों ने 4 ओवर में ही 60 रन ठोक दिए थे. इस समय लग रहा था बेंगलुरु के लिए यह रन चेज मुश्किल नहीं होगा.
लेकिन एक बार जब यह साझेदारी टूटी को बेंगलुरु मैच में पिछड़ती चली गई. टीम ने 94 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार टीम को संभालने का प्रयान करने लगे. लेकिन इस दौरान नेट रन रेट बढ़ता चला गया और इससे विराट कोहली अपना आपा खो बैठे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख सकता है कि जब बेंगलुरु रन चेज में पिछड़ रही थी, तब कोहली बेंगलुरु के डग आउट से गुस्से में उठकर ड्रेसिंग रूम में चले गए. इससे पहले कोहली की मैदान पर ट्रेविस हेड के साथ काफी जुबानी जंग हुई थी. जब वेंकटेश अय्यर ने शिवांग पर बाउंड्री की बरसात की, तभी कोहली ने ट्रेविस हेड को कुछ कहा. मैच के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया.
हारकर भी 'जीत' गई बेंगलुरु
हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया है. शुक्रवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए.
हैदराबाद को अंक तालिका में टॉप 2 में रहने के लिए इस मुकाबले को 90 से उससे अधिक रनों से जीतना था. हालांकि, आरसीबी ने एसआरएच के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया. आरसीबी ने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए.
इस मुकाबले में मिली हार के बावजूद आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका सामना अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस से 26 मई को होगा.
लीग स्टेज को एसआरएच ने भी 18 प्वाइंट्स के साथ पूरा किया, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस से पिछड़ने की वजह से अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रही. एसआरएच 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. हालांकि, एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की विपक्षी टीम अभी तय नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: मैच लखनऊ-पंजाब का, नजरें दिल्ली, कोलकाता की, इस टीम की करेंगी जीत की दुआएं, ऐसा है समीकरण














